Garima Singh: NEWS24 के शाम के स्लॉट के सुपरहिट शो ‘सबसे बड़ा सवाल’ को होस्ट इस रविवार से सीनियर न्यूज एंकर गरिमा सिंह होस्ट करेंगी। गौरतलब है कि यह शो हर रोज शाम सात बजे से आठ बजे तक प्रसारित होता है। उल्लेखनीय है कि न्यूज24 के इस फ्लैगशिप शो को कई नामी एंकर्स-संदीप चौधरी और अजीत अंजुम भी होस्ट कर चुके हैं
गरिमा सिंह ने न्यूज24 बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन किया है। मूल तौर पर वे पश्चिमी यूपी से ताल्लुक रखती हैं। वो मीडिया इंडस्ट्री का चिर-परिचित नाम है। गरिमा सिंह को मीडिया में काम करने का करीब दो दशक का अनुभव है। टीवी पत्रकारिता के इस चीख-चिल्लाहट के दौर में बड़े ही नफासत, सौम्यता और मुस्कुराहट के साथ कठिन और चुभने वाले सवाल पूछने की शैली के लिए गरिमा सिंह को पहचाना जाता है।
किसान आंदोलन के दौरान गरिमा सिंह द्वारा लिए गए किसान नेता राकेश टिकैत के इंटरव्यू ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 2015 में उन्हें बेस्ट एंकर का अवार्ड भी दिया गया था। वे धारदार खबर लिखने के साथ-साथ कविताएं भी लिखती हैं।
Bag Films & Media Ltd की CMD अनुराधा प्रसाद ने गरिमा सिंह का न्यूज24 में स्वागत करते हुए कहा कि गरिमा सिंह न्यूज24 के प्रभावशाली शो ‘सबसे बड़ा सवाल’ को अपने सवाल पूछने के अलहदा अंदाज से और सशक्त बनाएगी। दर्शकों को इस शो से हमेशा बड़ी उम्मीद रहती है और हमें पूरा विश्वास है कि गरिमा जन आकांक्षाओं पर खरी उतरेंगी।
यह भी पढ़ें: मणिपुर जैसी बंगाल में बर्बरता: भीड़ ने बाल नोचे चप्पलों से पीटा, फाड़ डाले कपड़े
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
7 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
8 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
9 hrs agoLIVE: PoK नेता राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का निधन, 93 साल में ली आखिरी सांस
11 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
21 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines