हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हरियाणा के 19 साल के गैंगस्टर के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस, कौन है योगेश कादयान?

Gangster Yogesh Kadyan Interpol red corner notice: इंटरपोल ने योगेश की लंबाई 1.72 मीटर, जबकि वजन 70 किलोग्राम बताया है।

विज्ञापन
19 साल का गैंगस्टर योगेश। फोटो सोर्स- इंटरपोल

Gangster Yogesh Kadyan Interpol red corner notice: हरियाणा के झज्जर के रहने वाले 19 साल के गैंगस्टर के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। गैंगस्टर की पहचान योगेश कादयान के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, योगेश पर हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट का आरोप लगा है। सूत्रों के मुताबिक, 19 साल का गैंगस्टर भारत से भागकर अमेरिका में शरण ले चुका है।

देश में पिछले कुछ महीनों में गैंगस्टर-आतंकवादी नेटवर्क पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। NIA की सख्ती के बाद से कई गैंगस्टर्स देश छोड़कर भाग गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि 19 साल का योगेश भी कार्रवाई के बाद देश छोड़कर नकली पासपोर्ट के जरिए भाग गया होगा।

हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है योगेश

19 साल का योगेश हरियाणा के झज्जर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। कहा जाता है कि योगेश हर तरह का हथियार चलाने में माहिर है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के दौरान इंटरपोल ने योगेश की लंबाई 1.72 मीटर, जबकि वजन 70 किलोग्राम बताया है। साथ ही उसके आंख और बालों का रंग काला बताया है। इंटरपोल के नोटिस के मुताबिक, योगेश के लेफ्ट हैंड पर एक तिल भी है। बताया जा रहा है कि योगेश, हरियाणा के गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का काफी करीबी है। हिमांशु, जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ के कट्टर दुश्मन बंबिहा गैंग का सपोर्टर है।

हिमांशु भाऊ के खिलाफ भी जारी है रेड कॉर्नर नोटिस

बता दें कि हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हिमांशु भाऊ के खिलाफ भी इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है। 2020 में हिमांशु भाऊ बाल सुधार गृह से फरार हो गया था, तब से वो जांच एजेंसियों की पकड़ में नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक, हिमांशु पर दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। कहा जा रहा है कि योगेश अमेरिका में पहले से रह रहे हिमांशु के पास पहुंच गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें