Gangotri Bus Accident Uttarakhand: (अमित रतूड़ी) उत्तराखंड के गंगोत्री में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। गंगोत्री से दर्शन करके लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस अचानक खाई में जा गिरी। बस में 29 यात्री मौजूद थे, जिनमें से 3 महिलाओं की मौत हो गई है। 26 लोग घायल हैं। हादसे के बाद सभी को उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर 17 लोगों की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टर्स ने उन्हें एम्स ऋषिकेश में भेज दिया है।
पेड़ पर अटकी बस
खबरों की मानें तो मंगलवार की सुबह बस 29 यात्रियों को लेकर गंगोत्री गई थी। वहीं शाम करीब 4 बजे बस गंंगोत्री से उत्तरकाशी के लिए वापस लौटी थी। मगर रात को नौ बजे गंगनानी से लगभग 50 मीटर की दूरी पर बस अचानक से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बस 50 फुट गहरी खाई में जाकर एक पेड़ पर अटक गई। जिससे कई यात्रियों की जान बच गई। हालांकि उसी खाई में नीचे भागीरथी नदी बह रही थी। ऐसे में अगर बस नदी में गिरती तो सभी की जान जा सकती थी।
सीएम धामी ने किया ट्वीट
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बस दुर्घटना पर जानकारी साझा की थी। एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बस दुर्घटना का पता चला है। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी है। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए गए हैं। बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की कामना करता हूं।
पहले भी हो चुका है हादसा
बता दें कि बस करीब 9 बजे बैरियर के टकराते हुए खाई में जा गिरी थी। बस के बैलेंस खोने के पीछे का कारण ब्रेक फेल होना सामने आ रहा है। हालांकि मामले की जांच जारी है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के अनुसार इस जगह पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल सभी तीर्थ यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है। इससे पहले 2010 में यहां कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक भी दुर्घटना का शिकार हुआ था। इस हादसे में 27 कांवड़ियों की मौत हो गई थी। वहीं 2023 में भी एक बस इसी जगह पर खाई में गिरी थी और 7 लोगों की जान चली गई थी।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 hr agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
3 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
5 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
5 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
6 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines