G20 Summit Who Attending Who Are Not: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को दुनिया के कई देशों के नेताओं का जमावड़ा लगेगा। जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वालों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री तक शामिल हैं।
G20 Summit में फिलहाल, जिन नेताओं के आने पर मुहर लग गई है। उनमें बाइडेन और सुनक के अलावा कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो, जापानी पीएम फुमियो किशिदा, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ शामिल हैं। इनके आने, जाने, ठहरने और सुरक्षा के तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं।
वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इस बीच, इतालवी पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने अभी तक अपनी उपस्थिति की पुष्टि नहीं की है।
G20 Summit में शामिल होंगे ये नेता
- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
- ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक
- ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज
- कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो
- जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़
- जापान के पीएम फुमिया कादिशा
- साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल
- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो
- साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा
- बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना
- नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू
कौन शामिल नहीं हो रहा है?
- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
- चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
इन नेताओं के आने पर संशय
- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोके विडोडो
- इटली की पीएम ज्योर्जिया मेलोनी
- सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
क्या है G20 समिट?
जी20 को ग्रुप ऑफ 20 के नाम से भी जाना जाता है, जो वैश्विक स्तर पर आर्थिक सहयोग का एक प्रमुख मंच है। G20 मंच के जरिए इसमें शामिल देश आर्थिक स्थिरता, वैश्विक व्यापार, ग्लोबल चैलेंज से लेकर कई अन्य जरूरी मुद्दों पर राय तय करते हैं। करीब 24 साल पहले G20 ग्रुप का गठन हुआ था। गठन से लेकर अब तक कुल 17 G20 बैठकों का आयोजन हो चुका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित सम्मेलन 18वां है।
G20 में कौन-कौन से देश हैं शामिल
G20 ग्रुप में 19 देश देश शामिल है। फिलहाल, भारत के पास G20 देशों की अध्यक्षता है।
- भारत
- अमेरिका
- चीन
- रूस
- ब्राजील
- कनाडा
- अर्जेंटीना
- ऑस्ट्रेलिया
- फ्रांस
- जर्मनी
- इंडोनेशिया
- इटली
- जापान
- मेक्सिको
- कोरिया गणराज्य
- सऊदी अरब
- दक्षिण अफ्रीका
- तुर्किये
- यूरोपीय संघ
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
2 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
2 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
3 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines