G20 Summit Updates: दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को दो दिन तक जी-20 शिखर सम्मेलन चलेगा। 19 देशों से नेता आएंगे। पूरी दिल्ली को सजा दिया गया है। सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इस दौरान कई पाबंदियां भी दिल्लीवालों को झेलनी पड़ेगी। ऑनलाइन डिलीवरी नहीं हो सकेगी। ऐसे में पिज्जा-बर्गर और अन्य फूड आइटम की डिलीवरी नहीं हो सकेगी।
दिल्ली यातायात के स्पेशल पुलिस कमिश्नर एसएस यादव ने कहा कि सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं जैसे डाक, मेडिकल, लैब टेस्ट के नमूने लेने की अनुमति रहेगी। दवाओं को छोड़कर सभी ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेंगी। कॉमर्शियल गतिविधियों की इजाजत नहीं रहेगी।
सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन रहेगा बंद
पुलिस कमिश्नर एसएस यादव ने बताया कि वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा कारणों के चलते मेट्रो स्टेशनों पर 10-15 मिनट के लिए गेट बंद हो सकते हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद रहेगा। अन्य स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।
यादव ने कहा कि जिले के भीतर होटल बुकिंग, रेलवे, हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों को अपने बोर्डिंग पास और बुकिंग दस्तावेज दिखाने के बाद ही जाने दिया जाएगा।
G20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9 सितंबर से 10 सितंबर तक दिल्ली में नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में होने वाला है। इसे भारत मंडपम के नाम से जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: INDIA गठबंधन में आई दरार! ममता बनर्जी ने स्टालिन के विरोध में कही दिल को छू लेने वाली बात
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines