G20: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरेव जी-20 सम्मेलन को लेकर भारत के दौरे पर हैं। गुरुवार को दोनों नेताओं के बीच करीब 10 मिनट की मुलाकात हुई। यह यूक्रेन-रूस जंग के शुरू होने के बाद पहली बार है, जब दोनों देशों के समकक्ष नेता आमने-सामने आए।
विदेश मंत्री बोले- मुलाकात में ये हुई बात
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि मैंने रूस से गैर जिम्मेदाराना फैसले वापस लेने और नई संधि को लागू न करने का आग्रह किया। साथ ही बताया कि मैंने रूसी विदेश मंत्री से कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि दुनिया में और हमारे संबंधों में क्या हो रहा है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका सामरिक हथियारों के नियंत्रण में शामिल होने और कार्रवाई करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा, जैसा कि अमेरिका और सोवियत संघ ने शीत युद्ध के चरम पर किया था।
और पढ़िए –केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले पंजाब के सीएम मान, इन मुद्दों पर हुई बातचीत
अमेरिका चाहता है यूक्रेन में शांति
उन्होंने कहा कि अमेरिका कूटनीति के माध्यम से यूक्रेन की मदद करने और युद्ध को समाप्त करने के पक्ष में है। परन्तु राष्ट्रपति पुतिन ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। उनका कहना है कि इसमें बात करने लायक कुछ भी नहीं है।
विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अगर चीन रूस को घातक सैन्य सहायता उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है तो ये चिंता का विषय है। इस मुद्दे पर बहुत से साथी देशों ने अपनी चिंता जताई है।
यह भी पढ़ें: G-20 समिट में पीएम मोदी बोले- ग्लोबल वार्मिंग से ये देश सबसे ज्यादा प्रभावित, प्राकृतिक आपदाओं पर जताई चिंता
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
1 hr agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
1 hr agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
4 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
7 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
7 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
7 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
9 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines