लोकसभा में मनरेगा की जगह ‘जी राम जी’ बिल पेश कर दिया गया. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बिल को पेश किया है. इस बिल को पेश किए जाने के बाद कांग्रेस और टीएमसी सहित विपक्षी दलों ने विरोध जताया है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि नाम बदलने की ये सनक समझ नहीं आती, क्योंकि नाम बदलने में पैसे खर्च होते हैं. साथ ही प्रियंका ने कहा कि इस बिल को वापस लिया जाना चाहिए. इसकी जगह दूसरा विधेयक लाया जाना चाहिए.
क्या कहा प्रियंका गांधी ने
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘इस विधेयक द्वारा केंद्र का नियंत्रण बढ़ाया जा रहा है और जिम्मेदारी घटाई जा रही है. इसमें रोजगार के दिन जरूर बढ़ा दिए, लेकिन मजदूरी नहीं बढ़ाई गई. हर योजना का नाम बदलने की सनक समझ नहीं आती. जब-जब यह किया जाता है, केंद्र सरकार को पैसा खर्च करना पड़ता है. बिना चर्चा और बिना सदन की सलाह लिए विधेयक को पास नहीं किया जाना चाहिए. इस विधेयक को वापस लिया जाना चाहिए और इसके बदलने में सरकार को एक नया विधेयक लाना चाहिए. गहन जांच पड़ताल और चर्चा के लिए इस कम से कम स्थायी समिति के पास भेजा जाना चाहिए. और कोई भी विधेयक किसी की निजी महत्वाकांक्षा, सनक और पूर्वाग्रह के आधार पर ना तो पेश होना चाहिए और ना ही पास नहीं होना चाहिए.’
सरकार का पलटवार
वहीं, विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, यह बिल राम राज्य की स्थापना के लिए है. बिल में राम का नाम आने से इन्हें दिक्कत है. ये बिल गरीबों के कल्याण के लिए है. यह बिल भारत का संपूर्ण विकास करेगा. महात्मा गांधी हमारे दिले में बसते हैं. राम रोम रोम में बसते हैं. महात्मा गांधी भी राम राज्य की बात करते थे.
साथ ही उन्होंने कहा कि बिल किसी तरह से कमजोर नहीं है.
वहीं, संसद परिसर में विपक्षी सांसदों न MGNREGA का नाम बदलने के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया. विपक्षी सांसदों ने महात्मा गांधी की तस्वीर वाला पोस्टर हाथ में लिया हुआ था. इसके साथ ही वे ‘महात्मा गांधी अमर रहे’ के नारे लगा रहे थे.
प्रियंका गांधी ने सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मनरेगा का नाम बदलने के पीछे की सच्चाई यह है कि मोदी सरकार रोजगार के कानूनी अधिकार को ख़त्म करना चाहती है. इस योजना से देश के गरीब से गरीब मजदूरों को रोजगार की गारंटी मिलती है, लेकिन मोदी सरकार को योजनाओं के नाम बदलने की सनक है.’
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
7 mins agoLIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines