G-20 Summit 2023: भारत की राजधानी नई दिल्ली में संपन्न हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में सबसे अधिक सुर्खियां ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने बटोरी। शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की अपने पति की टाई सही कर रही फोटो और आज अक्षरधाम मंदिर में परंपरागत तरीके से पहुंचे इस युगल का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर दोनों की फोटो पर भारतीय संस्कृति और उससे जुड़े संस्काराें को दर्शाने से संबंधित पोस्ट कमेंट करते रहे।
अक्षरधाम मंदिर में की पूजा
बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर ऋषि सुनक ने रविवार सुबह अक्षरधाम मंदिर में पहुंचकर पूजा की। सुनक और उनकी पत्नी एक घंटे तक मंदिर में रहे। इस दौरान उन्होंने पूरे भक्तिभाव से विभोर होकर पूजा की। मंदिर में दोनों का हिंदू पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। सुनक और मूर्ति को मंदिर में आरती करते देखा गया। इस दौरान विश्व शांति, प्रगति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की।
अक्षरधाम मंदिर पहुंचने के बाद ऋषि सुनक ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी आज सुबह दर्शन के लिए स्वामीनारायण अक्षरधाम जाकर प्रसन्न हुए। हम मंदिर की सुंदरता को देखकर चकित थे। यह मंदिर भारत के मूल्यों और संस्कृति को परिलक्षित करता है।
टाई सेट करते फोटो हुई वायरल
इससे पहले शुक्रवार को पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षतामूर्ति नई दिल्ली पहुंचे थे। बता दें कि अक्षता इंफोसिस के फाउंडर नारायणमूर्ति और लेखिका सुधामूर्ति की बेटी हैं। यूके का पीएम बनने के बाद नई दिल्ली पहुंचे ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षतामूर्ति की केमिस्ट्री की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। यहां आने पर भी दोनों एक फोटो वारयल हुई जिसमें अक्षता अपने पति ऋषि सुनक की टाई सेट करते नजर आई।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
1 hr agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
2 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
4 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
7 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
7 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
7 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
8 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
8 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines