G20 India 2023: देश की राजधानी दिल्ली में 18वां जी-20 सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय (शनिवार और रविवार) आयोजन में अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन समेत कई देशों के प्रतिनिधि/राष्ट्राध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। वहीं, अगले साल 19वां जी-20 सम्मेलन ब्राजील में आयोजित किया जाएगा। इसका ऐलान किया जा चुका है।
इसकी कड़ी में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जी-20 सम्मेलन के दौरान ब्राजील को एक हथौड़ा दिया जाएगा। यह अध्यक्षता हस्तांतरण (Presidency Transfer) का एक सिंबल है। इसे मेजबान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्राजील राष्ट्राध्यक्ष यानी समकक्ष को देंगे।
यहां पर बता दें कि यह हथौड़ा अमूमन सम्मेलन के अंतिम दिन दिया जाता है। इससे पहले नवंबर, इंडोनेशिया के शहर बाली शिखर सम्मेलन 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जी20 की अध्यक्षता के लिए हथौड़ा सौंपा गया था।
हथौड़ा ही क्यों?
हथौड़ा विकास की कड़ी में अहम औजार रहा है। इसे अमूमन ठोकने और पीटने में इस्तेमाल किया जाता है। किसी को आकार भी हथौड़े से दिया जाता है। शायद यही वजह है कि इस हथौड़े को जी-20 सम्मेलन में शामिल किया गया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अंतिम दिन ब्राजील के मुखिया को प्रदान करेंगे।
कौन होते हैं शेरपा? जिनकी स्ट्रेटेजी बनाती है जी-20 और जी-8 जैसे सम्मेलनों को कामयाब
यहां पर बता दें कि जी-20 (Group of twenty), जिसमें भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस समेत विश्व के 19 देश शामिल हैं। इस समूह में 20वां सदस्य यूरोपीय संघ है, इसलिए इसे जी-20 का नाम दिया गया है। इसमें आर्थिक समेत कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाती है।
G20 Summit के लिए आए विदेशी मेहमानों को IMD ने दी गुड न्यूज, खुश हो जाएंगे दिल्ली-एनसीआर के लोग भी
गठन के साथ ही जी-20 सम्मेलन का आयोजन प्रत्येक वर्ष होता रहा है। इसमें सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं और उनकी अनुपस्थिति प्रतिनिधि शामिल होता है। जैसे इस बार रूस और चीन के राष्ट्राध्यक्ष के नहीं आने की स्थिति में उनके प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। यह अलग बात है कि 2009 और 2010 में वर्ष में दो बार जी-20 सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
6 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
6 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
7 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
9 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
9 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines