गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार बेंगलुरु में काफी पॉजिटिव नजारा देखने को मिला. बेंगलुरु में मौजूद परप्पना अगराहारा केंद्रीय कारागार के कैदियों ने 26 जनवरी के स्टेट लेवल रिपब्लिक डे प्रोगाम के लिए स्वादिष्ट बेकरी आइटम तैयार किए हैं. ये स्नैक्स मानेकशॉ परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेहमानों को परोसे जाएंगे. इस खास पहल का मकसद कैदियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें नया हुनर सिखाना है, ताकि वो जेल से बाहर आने के बाद सिर उठाकर अपनी जिंदगी जी सकें.
ये भी पढ़ें: ‘बदलूराम का बदन…’, क्यों वायरल हुआ ये गाना, क्या है इसके पीछे की कहानी और असम रेजिमेंट से कनेक्शन?
करीब 20 कैदियों को मिली ट्रेनिंग
कर्नाटक जेल विभाग के नव संकल्प कार्यक्रम के तहत कैदियों से स्नैक्स बनवाए गए हैं. इस प्रोग्राम के जरिए दोषी कैदियों को व्यावसायिक ट्रेनिंग दी जाती है. जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना में करीब 20 दोषी कैदियों ने भाग लिया. इन कैदियों को एक महीने तक बेकरी से जुड़ी स्पेशल ट्रेनिंग दी गई. इस दौरान उन्होंने कुकीज, बिस्किट, कपकेक और नमकीन-मीठे स्नैक्स बनाना सीखा. सभी प्रोडक्ट पूरी साफ-सफाई और क्वालिटी का ध्यान रखते हुए तैयार किए गए हैं.
प्राइवेट कंपनियां भी कर रही हैं सपोर्ट
जेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये पहल सिर्फ खाने तक सीमित नहीं है, बल्कि कैदियों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है. इससे कैदियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें ये एहसास होता है कि वो भी समाज के लिए उपयोगी काम कर सकते हैं. इस कार्यक्रम को कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत निजी कंपनियों का भी सहयोग मिल रहा है. आगे चलकर इन उत्पादों को बाजार में बेचने की भी योजना है, जिससे कैदियों को आर्थिक लाभ मिल सके. आपको बता दें कि ये सुविधा केवल सजा काट रहे दोषी कैदियों को दी गई है, न कि विचाराधीन कैदियों को. जेल विभाग आने वाले समय में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का दायरा और बढ़ाने की तैयारी में है.
ये भी पढ़ें: कर्नल सोफिया कुरैशी को विशिष्ट सेवा मेडल, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान का झूठ किया था बेनकाब
संबंधित खबरें
ISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
1 hr agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 hr agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 hr agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
1 hr ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
8 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
9 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
11 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
12 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
13 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines