Frog Found In KIIT Bhuvneshwar College Hostel Food: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) इंजीनियरिंग काॅलेज के हाॅस्टल के खाने में मरा हुआ मेंढ़क मिला। खाने में मेंढक मिलने के बाद हाॅस्टल में हड़कंप मच गया।
यह है मामला
रिपोर्ट के अनुसार एक छात्र ने सोशल मीडिया पर हाॅस्टल के खाने में मिले मरे मेंढक की पोस्ट साझा की। छात्र ने पोस्ट में लिखा कि जिस केआईआईटी भुवनेश्वर में यह घटना घटी वह इंजीनियरिंग काॅलेजाें में 42 वें स्थान पर है। यहां डिग्री दिलाने के लिए मां-बाप अपने बच्चों के लिए 1.75 लाख रुपए खर्च करते हैं।
छात्र ने कहा कि काॅलेज के हाॅस्टल में ऐसा खाना परोसा जाता है फिर भी हम लोगों को आश्चर्य होता है कि भारत से छात्र बेहतर शिक्षा और सुविधाओं के लिए दूसरे देश चले जाते हैं। बता दें कि छात्र ने जो फोटो पोस्ट की उसमें मेंढक पड़ा हुआ नजर आ रहा है।
ठेकेदार का एक दिन का वेतन काटा
छात्र के पोस्ट के बाद काॅलेज ने एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि मेस ठेकेदार को इस घटना के लिए नोटिस जारी किया गया है। काॅलेज की ओर से जारी सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि खाना हानिकारक था और छात्र खाने से अंसतुष्ट थे। काॅलेज ने कार्रवाई करते हुए मेस ठेकेदार का एक दिन का वेतन काटने का निर्णय लिया है।
ठेकेदार को दी चेतावनी
सर्कुलर में कहा गया है कि मामला छात्रों के जीवन के जोखिम से जुड़ा है इसलिए ठेकेदार को अधिक तैयारी और सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। ठेकेदार को रसोई, स्टोर और भोजन की गुणवत्ता को साफ-सुथरा बनाए रखने का निर्देश भी दिया है। सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होने के बाद लोग इस पर मजेदार कमेंट भी कर रह हैं।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
6 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
6 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
7 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
9 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
9 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines