Macron Selfie With PM Modi, R Madhavan: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला है जिसमें वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी के साथ दिख रहे हैं। फोटो में मैक्रों सेल्फी लेते दिख रहे हैं। बता दें कि आर माधवन पेरिस में 14 जुलाई को बैस्टिल दिवस समारोह में भाग लिया था।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से डिनर का आयोजन किया गया था, जिसमें आर माधवन भी पहुंचे थे। माधवन ने इंस्टाग्राम (एक्टर मैडी) पर पीएम मोदी के साथ डिनर की कुछ तस्वीर और वीडियो शेयर की। इस दौरान माधवन ने एक पोस्ट भी लिखा जिसमें उन्होंने दोनों देशों के सरकारों के कामकाज की जमकर सराहना की।
भारत-फ्रांस मित्रता पर माधवन ने लिखी ये पोस्ट
आर माधवन ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा कि 14 जुलाई 2023 को पेरिस में बैस्टिल डे सेलिब्रेशन के दौरान भारत-फ्रांस के लोगों के लिए अच्छा करने का जुनून और डेडिकेशन साफ दिखा। मैं इस मौके पर पूरी तरह हैरान था। माधवन ने लिखा कि उस हवा में पॉजीटिविटी थी और एक दूसरे के लिए आपसी सम्मान भी था।
माधवन ने आगे लिखा कि मैं ईमानदारी से आग्रह करता हूं कि उनका (फ्रांस और भारत) विजन और सपने हम सभी के लिए सही समय पर सही रिजल्ट दें। राष्ट्रपति मैक्रों ने हमारे लिए एक सेल्फी क्लिक की। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शालीनता और प्यार से इस सेल्फी का हिस्सा बनने के लिए खड़े हुए। ये एक ऐसा पल था, जो उस तस्वीर को खास बनाता है। यह पल मेरे दिमाग में हमेशा इस तरह छपा रहेगा। अविश्नसनीय विनम्रता के लिए राष्ट्रपति मैक्रों और मोदी जी को धन्यवाद। फ्रांस और भारत हमेशा एक साथ समृद्ध रहें।
माधवन ने चंद्रयान-3 का भी किया जिक्र
एक्टर आर माधवन ने पोस्ट के आखिर में चंद्रयान-3 मिशन का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि 14 जुलाई 2023 को श्री नांबी नारायणन की ओर से एसईपी फ्रांस की मदद से बनें इंजन के साथ चंद्रयान 3 का एक और शानदार और सफल लॉन्च हुआ। उनके महत्वपूर्ण और अविश्वसनीय मिशन की सफलता के लिए भी प्रार्थना करता हूं।
संबंधित खबरें
नागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
48 mins agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
1 hr agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
1 hr agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
1 hr agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
2 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
2 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
6 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines