France Defense Deal: रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को फ्रांस से भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल लड़ाकू विमान और 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बियां खरीदने की योजना को मंजूरी दे दी। रक्षा अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि प्रस्तावों को रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में मंजूरी दी गई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख व वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
इतने विमान मिलेंगे
सूत्रों ने कहा कि जिन सौदों को डीएसी ने स्वीकृति दे दी है, उनकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान किए जाने की संभावना है। पीएम मोदी गुरुवार सुबह फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। प्रस्तावों के अनुसार, भारतीय नौसेना को चार प्रशिक्षक विमानों के साथ 22 सिंगल सीटेड राफेल समुद्री विमान मिलेंगे।
नौसेना के बेड़े में होंगे शामिल
रिपोर्ट में कहा गया है कि नौसेना इन लड़ाकू विमानों और पनडुब्बियों को तत्काल हासिल करना चाहती है, क्योंकि देशभर में सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर बल को कमी का सामना करना पड़ रहा है। विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और विक्रांत मिग-29 का संचालन कर रहे हैं। दोनों वाहकों पर परिचालन के लिए राफेल की जरूरत है।
90,000 करोड़ का होगा समझौता!
इस बीच, प्रोजेक्ट 75 के हिस्से के रूप में नौसेना की ओर से रिपीट क्लॉज के तहत तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों का अधिग्रहण किया जाएगा और इन्हें मुंबई में मझगांव डॉकयार्ड्स लिमिटेड में बनाया जाएगा। अनुमान है कि ये सौदे 90,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का होगा, लेकिन अंतिम लागत अनुबंध वार्ता पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
ये मांग भी कर सकता है भारत
सूत्रों ने कहा है कि भारत इस सौदे में मूल्य रियायतों की मांग कर सकता है और योजना में ज्यादा से ज्यादा ‘मेक-इन-इंडिया’ सामग्री रखने पर जोर देगा। उद्योग सूत्रों ने कहा कि राफेल-समुद्री सौदे के लिए भारत और फ्रांस द्वारा बातचीत के लिए एक संयुक्त टीम बनाने की उम्मीद है। जैसा कि 36 लड़ाकू विमानों के पिछले राफेल सौदे के लिए किया गया था।
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
36 mins agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
2 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
2 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
6 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines