Foxconn-Vedanta Deal: ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन ने वेदांता के साथ सेमीकंडक्टर बनाने का जॉइंट वेंचर तोड़ दिया है। मतलब फॉक्सकॉन कंपनी भारत में सेमीकंडक्टर चिप नहीं बनाएगी। पिछले साल सितंबर 2022 में फॉक्सकॉन और वेदांता ने गुजरात के प्लांट लगाने के लिए राज्य सरकार के साथ 1.54 लाख करोड़ रुपए में करार किया था। दोनों कंपनियां मिलकर सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले प्रोडक्शन प्लांट लगाने वाली थीं।
फॉक्सकॉन ने डील तोड़ने की कोई वजह नहीं बताई है। वहीं, वेदांता ने कहा कि अब वह दूसरी कंपनियों के साथ प्लांट लगाने के लिए बात कर रही है। वहीं, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि इसका भारत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
मंत्री ने कहा कि फॉक्सकॉन और वेदांता दोनों का भारत में महत्वपूर्ण निवेश है और वे मूल्यवान निवेशक हैं जो नौकरियां और विकास पैदा कर रहे हैं।
क्या होती है सेमीकंडक्टर चिप?
सेमीकंडक्टर सिलिकॉन से बनी एक चिप होती है। इससे सर्किट में इलेक्ट्रिसिटी कंट्रोल की जाती है। सरल शब्दों में कहें तो सेमीकंडक्टर चिप इंसानों के दिमाग की तरह है, जो पूरे गैजेट्स को ऑपरेट करती है। इसके बिना हर गैजेक्ट्स अधूरा है। कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन, अस्पतालों की मशीन हर जगह इस्तेमाल की जाती है।
दुनिया चीन और ताइवान पर निर्भर
सेमीकंडक्टर के लिए पूरी दुनिया चीन और ताइवान पर निर्भर है। अभी 1.76 लाख करोड़ रुपए का इंपोर्ट भारत करता है। प्लांट लगने से चीन पर भारत की निर्भरता कम होगी। इससे रोजगार पैदा होंगे और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम सस्ते होंगे। सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम को ऑटोमैटिक ऑपरेट करते हैं।
यह भी पढ़ें: Pm Modi France Visit: नेवी को फ्रांस से मिलेंगे 26 राफेल लड़ाकू विमान, प्रधानमंत्री के दौरे पर होगा ऐलान
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
9 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
3 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines