कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की चौंकाने वाली हत्या ने सबको हैरान कर दिया है। एक ऐसा अफसर, जिसने अपने जीवन में कई अपराधियों को पकड़वाया, खुद अपने ही घर में मौत का शिकार बन गया। हैरानी की बात यह है कि यह हत्या उनके लंच के समय हुई, जब वह आराम से खाना खा रहे थे। उनकी पत्नी और बेटी पर शक की सुई घूम रही है। यह मामला सिर्फ एक पारिवारिक झगड़े का नहीं, बल्कि गहरे राज और तनावों से जुड़ा लग रहा है, जिसकी परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं।
खाने के दौरान हुआ हमला, हत्या में मां-बेटी पर शक
कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है। जांच में पता चला है कि जब यह घटना हुई, उस समय ओम प्रकाश घर में डाइनिंग टेबल पर बैठकर लंच कर रहे थे। उनकी थाली में दो प्रकार की मछली रखी थी। इसी दौरान उनकी पत्नी पल्लवी ने अचानक बहस शुरू कर दी और फिर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से दो चाकू और एक टूटी हुई बोतल मिली है, जिनका इस्तेमाल हत्या में हुआ हो सकता है। शुरुआती जांच में शक है कि इस हत्या में उनकी पत्नी पल्लवी के साथ बेटी कृति की भी भूमिका हो सकती है।
हत्या के बाद कमरे में बंद हुईं मां-बेटी
हत्या के बाद मां-बेटी ने ओम प्रकाश के शव को एक चादर में लपेट दिया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो वह मौके पर पहुंची। पल्लवी ने खुद पुलिस को फोन करके बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है। जब पुलिस घर पहुंची, तो बेटी कृति ने दरवाजा नहीं खोला और अपने कमरे में बंद रही। बाद में पुलिस को दरवाजा तोड़कर अंदर जाना पड़ा और कृति को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने ओम प्रकाश, पल्लवी और कृति के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं और तीन अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
आत्मरक्षा में की हत्या, पति देता था बंदूक से धमकी
पल्लवी ने पुलिस पूछताछ में दावा किया है कि उसने आत्मरक्षा में अपने पति की हत्या की। उसका आरोप है कि ओम प्रकाश हमेशा घर में बंदूक लेकर घूमते थे और मामूली बहस होने पर भी जान से मारने की धमकी देते थे। घटना वाले दिन भी ओम प्रकाश ने कथित तौर पर पिस्तौल दिखाकर डराने की कोशिश की थी, जिससे बचने के लिए पल्लवी ने चाकू से वार किया। पल्लवी ने यह बयान माडीवाला के सहायक पुलिस आयुक्त की मौजूदगी में दिया। हालांकि, पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि ओम प्रकाश ने अपने कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा था कि वह अपनी पत्नी के अत्याचार से तंग आ चुके हैं।
पोस्टमॉर्टम में क्या खुलासा हुआ
पोस्टमॉर्टम और शुरुआती जांच से पता चला है कि ओम प्रकाश को छाती, पेट और हाथ में लगभग 8-10 बार चाकू मारा गया था। इनमें से 4-5 घाव सिर्फ पेट के हिस्से में थे, जिससे भारी मात्रा में खून बहा। डाइनिंग हॉल की फर्श खून से लथपथ थी, जिससे यह संकेत मिला कि ओम प्रकाश ने बचने की कोशिश की थी। माना जा रहा है कि उन्होंने करीब 15-20 मिनट तक संघर्ष किया, लेकिन आखिर में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जा सकती है।
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
58 mins agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
1 hr agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
2 hrs agoLIVE: 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी, UP में किस-किस की टक्कर
2 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
2 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
10 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
10 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
10 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines