Electricity Thief Posters outside JD(S) office: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर दिवाली पर बिजली चोरी के आरोप लगने के बाद जेडी(एस) मुख्यालय बेंगलुरु, की दीवारों पर कुछ पोस्टर लगे हैं, पोस्टर में उनको बिजली चोर बताया गया। इसके बाद इन पोस्टरों को प्रदर्शित करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। बता दें कि बेंगलुरु पुलिस को जब इसके बारे में पता चला तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पोस्टर को हटा दिया।
कांग्रेस ने किया था कटाक्ष
कर्नाटक कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी पर दीपावली के दौरान अपने जेपी नगर आवास को रोशन करने के लिए अवैध रूप से बिजली चोरी करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर एक कैप्शन के साथ एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कुमारस्वामी पर कटाक्ष किया गया। पोस्ट में लिखा था, दुनिया के एकमात्र ईमानदार व्यक्ति एचडी कुमारस्वामी ने अपने जेपी नगर आवास को बिजली के खंभे से सीधे अवैध बिजली कनेक्शन का उपयोग करके सजावटी रोशनी से रोशन किया था। यह दुखद है कि ऐसी गरीबी के कारण एक पूर्व सीएम को बिजली चोरी करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
कुमार स्वामी ने दी सफाई
कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि एक निजी डेकोरेटर की गलती थी, जिससे डायरेक्ट पास के बिजली के खंभे से बिजली जुड़ गई थी। आगे उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी होने पर उन्होंने तुरंत अवैध कनेक्शन को हटा दिया और सीधे घर के बिजली मीटर से जोड़ दी।
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
42 mins agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
47 mins agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
2 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
2 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
3 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
4 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines