कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी और बेटी को हिरासत में लिया है। बेंगलुरु पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है। आरोप है कि पत्नी और बेटी ने मिलकर पूर्व अधिकारी को चाकुओं से गोदा। पूर्व डीजीपी के बेटे ने भी दोनों के खिलाफ गहरा संदेह व्यक्त किया है। मामले में कुछ नई बातें भी सामने आई हैं। पूर्व डीजीपी की पत्नी पल्लवी ने अपने पति पर जहर देने का संदेह जताया था। पल्लवी ने कहा था कि उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया है। उनके पति के लोग हर जगह पीछा करते हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पत्नी ने आईपीएस अधिकारियों के एक व्हाट्सऐप ग्रुप में मैसेज डाले थे। इनमें अपने पति और 1981 बैच के IPS अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।
यह भी पढ़ें:‘हमारी खुद की आलोचना हो रही, हम कैसे दखल दें?…’, एडल्ट कंटेंट रोकने के मामले में SC की टिप्पणी
मैसेज में कहा गया था कि उनके पति का रिवॉल्वर तुरंत जब्त किया जाए। मेरी हालत एक बंधक जैसी हो चुकी है। मैं जहां भी जाती हूं, ओमप्रकाश के एजेंट मेरा पीछा करते हैं। पत्नी ने एक और मैसेज में आरोप लगाया था कि 68 साल के उनके पति ने उनको जहर दिया था। मैं कई सालों से उनसे अलग होने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। मैं जहां भी जाती हूं, उनको खाने और पानी में जहर मिलाकर दिया जाता है। घर के नौकरों से ओमप्रकाश उनको जहर दिलवाते हैं।
सिजोफ्रेनिया से पीड़ित हैं पल्लवी
ओमप्रकाश से उनकी बेटी क्रुति भी पीड़ित है। अब वह इस मामले में चुप नहीं बैठ सकती है। वहीं, पुलिस क्रुति से पूछताछ कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या में उसकी भूमिका भी हो सकती है। वहीं, अब तक की जांच में पता लगा है कि पल्लवी सिजोफ्रेनिया समेत कई मानसिक बीमारियों से ग्रस्त हैं। बेटे के अनुसार वह अवसाद से ग्रस्त थीं, लेकिन ग्रुप में डाले गए संदेशों को सही नहीं माना जा सकता। पल्लवी ने हत्या से पहले ओमप्रकाश के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था।
जमीन को लेकर था विवाद
मूल रूप से बिहार के रहने वाले ओमप्रकाश रविवार को अपने बेंगलुरु स्थित आवास पर मृत मिले थे। HSR लेआउट स्थित उनके तीन मंजिला आवास के ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ शव मिला था। सूत्रों के मुताबिक तीखी बहस के बाद पल्लवी ने ओमप्रकाश पर हमला किया था। ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद पल्लवी ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल कर कहा था कि मैंने राक्षस को मार दिया है। बताया जा रहा है कि दांदेली में पड़ती एक जमीन को लेकर दोनों में विवाद था।
यह भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने, चीन से व्यापारिक तनाव; जेडी वेंस का भारत दौरा कितना अहम?
संबंधित खबरें
जम्म-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, 25 MLA के अल्टीमेटम के बीच सैयद रुहुल्लाह कर सकते हैं इस्तीफे का ऐलान
2 mins ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़क अखिलेश यादव
55 mins agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
2 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
4 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
4 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
5 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
5 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines