कश्मीर में लगातार रेल आवागमन का विस्तार हो रहा है। दुर्गम क्षेत्रों को टनल और ब्रिज के जरिए जोड़ा जा रहा है। अब सामानों की ढुलाई में ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सामान लेकर पहली मालगाड़ी जब पहुंची, तो स्वागत के लिए कई लोग खड़े दिखाई दिए। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है।
उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के बनिहाल-संगलदान-रियासी-कटरा खंड के परिचालन की शुरुआत का भी यह प्रतीक है। इससे न सिर्फ स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सामानों की आवाजाही भी आसान हो सकेगी। अभी तक श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग के माध्यम से सामान की आवाजाही होती थी, जिसमें कई परेशानियां आती थीं।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहली ट्रेन की यात्रा का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें ट्रेन को टनल, ब्रिज समेत दुर्गम इलाकों से गुजरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो साझा कर रेल मंत्री ने लिखा कि कश्मीर घाटी के लिए पहली मालगाड़ी आज चली। 9.8.2025 को पंजाब से पहली मालगाड़ी कश्मीर घाटी में अनंतनाग गुड्स शेड पहुँची, जो कश्मीर क्षेत्र को माल ढुलाई नेटवर्क से जोड़ने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। रेलवे नेटवर्क द्वारा परिवहन से कश्मीर घाटी में रहने वाले हमारे नागरिकों के लिए लागत कम होगी।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि जम्मू-कश्मीर में वाणिज्य और कनेक्टिविटी के लिए यह एक बेहतरीन दिन है! इससे प्रगति और समृद्धि दोनों बढ़ेंगी। बता दें कि इससे पहले जून महीने में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लाइन परियोजना केवल एक नाम नहीं है, बल्कि जम्मू-कश्मीर की नई ताकत का प्रतीक और भारत की बढ़ती क्षमताओं का प्रमाण है।
यह भी पढ़ें : ‘ऑपरेशन सिंदूर में पाक के 5 विमान तबाह’, वायु सेना प्रमुख का बड़ा बयान
बता दें कि कुल 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना हाल ही में शुरू की गई है। यह परियोजना जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, रियासी, रामबन, श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, बडगाम और बारामूला जिलों को जोड़ती है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
10 mins agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
1 hr agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
4 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
5 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
5 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines