हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

BJP नेता रविशंकर प्रसाद के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बुझाने पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के घर लगी आग की अभी वजह नहीं पता चल पाई है. ना ही यह पता चल पाया है कि आग की वजह से कितना नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित घर पर आग लग गई. आग बुधवार सुबह करीब आठ बजे लगी है. आग की जानकारी मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. उनका घर दिल्ली 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर है.

बताया जा रहा है कि उनके घर में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है. हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि आग की वजह से कितना नुकसान हुआ है. आग उनके घर के एक कमरे में लगी है. उस वक्त कमरे में कोई मौजूद नहीं था. दमकल के साथ ही फोरेंसिक टीम भी उनके घर पहुंची है.

फायर ब्रिगेड को सुबह 8.03 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी. इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां वहां पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पा लिया. साथ ही दमकल विभाग ने बताया कि इस हादसे में कोई भी जख्मी नहीं हुआ.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola