असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर विवादों में हैं. उनके खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज करवाई गई है. CM हिमंता पर सोशल मीडिया पर हेट कंटेंट फैलाने का आरोप लगा है. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सीधे सुनवाई से इनकार करते हुए याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट जाने की सलाह दी है. पूरा मामला असम BJP के आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो से शुरू हुआ था. आरोप है कि इस वीडियो में मुख्यमंत्री को एक राइफल से एनिमेटेड व्यक्तियों पर निशाना साधते और गोली चलाते हुए दिखाया गया था. वीडियो में ‘प्वाइंट ब्लैंक शॉट’ और ‘नो मर्सी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था.
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में AI की मदद से याचिका लिख रहे वकील, टेंशन में आ गए CJI सूर्यकांत
याचिकाओं पर सीधे सुनवाई से किया इनकार
भारी विरोध के बाद इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया था, लेकिन इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर कई याचिकाएं दायर की गई थीं, जिनमें मुख्यमंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने और SIT जांच की मांग की गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने इन याचिकाओं पर सीधे सुनवाई करने से इनकार कर दिया.
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि चुनाव के समय अदालत को “राजनीतिक अखाड़ा” नहीं बनाया जाना चाहिए. हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को ऐसी भाषा या आचरण से बचना चाहिए जो देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बने को नुकसान पहुंचाए.
यह भी पढ़ें: ‘किसी पर भी इतना भरोसा ठीक नहीं’, शादी से पहले शारीरिक संबंधों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
19 mins ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
33 mins ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
9 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines