कोलकाता: पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ शुक्रवार को एक आपराधिक शिकायत पुलिस को दी गई है। यह शिकायत राज्य की विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी दी है। मामला गिरफ्तारी के बदले गिरफ्तारी का है, जिसके बाद भाजपा नेता ने आपराधिक धमकी का आरोप लगा इंसाफ की मांग की है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने क्या एक्शन लिया है।
नेताजी इंडोर स्टेडियम में दिया था विवादित बयान
दरअसल, गुरुवार 23 नवंबर को राजधानी नगर कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था (एक समाचार एजेंसी के हवाले से), ‘हमारे चार विधायक अब सलाखों के पीछे हैं। वे इस तरह की गिरफ्तारियों के माध्यम से हमारी गिनती कम करना चाहते हैं, लेकिन अगर वे हम में से चार को गिरफ्तार करते हैं तो उनके खिलाफ पहले से दर्ज पुराने मामलों को फिर से खोलकर उनमें से आठ को गिरफ्तार कर लिया जाएगा’। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कल ही कानूनी कार्रवाई का संकेत दिया था।
यह भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी सिर्फ कांग्रेस के लिए नहीं, राष्ट्रीय मुसीबत बन गए हैं’; CM शिवराज चौहान ने ऐसा क्यों कहा?
शुक्रवार को पुलिस को संबोधित एक पत्र में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने लिखा है, ‘इस तरह की हरकतें उन अपराधों का खुलासा करती हैं, जो प्रकृति में संज्ञेय हैं और सीधे तौर पर मुझे और उसी विचारधारा का प्रचार करने वाले अन्य सदस्यों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं’। इस पत्र के साथ भाजपा नेता ने पुलिस से बनर्जी के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया। इसी के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपने हैंडलर पर शिकायत पत्र साझा करते हुए अधिकारी ने लिखा है, ‘अगर पुलिस एफआईआर दर्ज करने से इनकार करती है, तो मैं 72 घंटे तक इंतजार करूंगा और फिर एसीजेएम कोर्ट से शिकायत पर संज्ञान लेने का अनुरोध करूंगा’।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
1 hr agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
1 hr agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
3 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
4 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
5 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
6 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
7 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines