नई दिल्ली: राज्यसभा में मंगलवार को महंगाई पर दूसरे दिन विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आक्रमक नजर आई। उन्होंने कहा जीएसटी परिषद में हर राज्य के सदस्य और मंत्री होते हैं। इसमें वह अकेले नहीं होते हैं वह जीएसटी परिषद में अपने अधिकारियों के साथ बैठते हैं। उन्होंने कहा काउंसिल की पिछली 47 वीं बैठक चंडीगढ़ में हुई। यहां सभी राज्यों ने प्रस्ताव पर सहमति जताई। किसी राज्य की भी असहमति नहीं थी।
आगे वित्तमंत्री ने कहा कि हम महंगाई को नकार नहीं रहे। कीमतें बढ़ी हैं इससे कोई इन्कार नहीं है। कई राज्यों में पहले से टैक्स है। जैसे केरल में आटा, मैदा सूजी पर 5 फीसदी का टैक्स है। इसी तरह झारखंड में दाल, गेंहू व पनीर पर 5 फीसदी का टैक्स है। लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था दूसरे बड़े देशों से बेहतर है। जब वित्त मंत्री बोल रहीं थी तो टीएमसी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया और चले गए।
पहले यह कहा
इससे पहले सोमवार को उन्हाेंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दूसरे देशों से बेहतर है। भारत में मंदी का कोई सवाल नहीं है। वह बोलीं विपरित हालतों में भी भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही। उन्होंने कहा कि हम समस्याओं पर काम कर रहें हैं। देश में जीएसटी कलेक्शन के आंकड़ें लगातार बढ़ रहें हैं। देश में जीएसटी कलेक्शन के आंकड़ें लगातार बढ़ रहें हैं। वित्त मंत्री लोकसभा में बोलीं पिछले छह माह में जीएसटी 1.4 लाख करोड़ से ज्यादा रही है। आगे उन्होंने बताया कि अमेरिका में जीडीपी केवल 0.9 फीसदी है। वहीं, चीन में चार हजार बैंक दिवालिया हो गए हैं।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
42 mins ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
1 hr agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
2 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
3 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
4 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
5 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
7 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
7 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
8 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines