Menstrual Leave: केरल के एक यूनिवर्सिटी ने अपनी महिला छात्रों को मासिक धर्म की छुट्टी (Menstrual Leave) देने का फैसला किया है। कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (Cusat) ने विश्वविद्यालय के छात्र संघ की अपील के बाद ये निर्णय लिया है।
यूनिवर्सिटी ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। कहा गया है कि छात्राओं की ओर से लंबे समय से लंबित मांग के बारे में चर्चा के बाद ये फैसला लिया गया है। यूनिवर्सिटी के इस फैसले से पीएचडी समेत विभिन्न स्ट्रीम में पढ़ने वाली 4,000 से ज्यादा छात्रों को फायदा मिलेगा।
मासिक धर्म के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
यूनिवर्सिटी के इस फैसले के बाद छात्राएं मासिक धर्म के दौरान छुट्टी का दावा कर सकती हैं। इस फैसले के तहत छात्राओं को प्रत्येक सेमेस्टर में 2 प्रतिशत का अतिरिक्त अवकाश लाभ दिया जाएगा।
मौजूदा समय में 75 फीसदी उपस्थिति वाले ही सेमेस्टर परीक्षा दे सकते हैं। इससे कम उपस्थिति होने पर कुलपति को आवेदन पत्र प्रस्तुत कर चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। हालांकि, मासिक धर्म की छुट्टी के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है और छात्रों को सिर्फ एक आवेदन जमा करना होगा।
SFI के नेतृत्व में छात्र संघ ने की थी मांग
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के छात्र संघ ने मांग की थी कि विश्वविद्यालय को मासिक धर्म की छुट्टी की अनुमति देनी चाहिए। संघ के हस्तक्षेप के बाद यह निर्णय लिया गया।
बता दें कि केरल में महात्मा गांधी विश्वविद्यालय ने पिछले महीने अपनी डिग्री और स्नातकोत्तर छात्रों को 60 दिनों का मातृत्व अवकाश देने का फैसला किया था।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
2 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
2 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
4 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
5 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
5 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
6 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
6 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines