एक पोस्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाया हुआ है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि जेल में बंद महिला कैदियों के साथ गलत काम हो रहे हैं। उन्हें जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा जाता है। महिला ने एक चिट्ठी पीएम मोदी के नाम लिखी है। इसमें महिला कैदियों की दुर्दशा के बारे में लिखा है। कैसे जेल में बंद महिला कैदियों के साथ गलत काम हो रहा। आइए जानते हैं इस वायरल पोस्ट की सच्चाई।
कैसे महिला कैदियों के साथ हो रहा गलत काम
सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसमें दावा किया जा रहा है कि जेल में बंद महिला कैदी ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। उसमें उसने आपबीती बताई है और लिखा है कि कैसे महिलाओं का जेल में शारीरिक शोषण किया जाता है। उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता है। अगर कोई मना करे तो सजा के तौर पर खाना-पीना बंद कर दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: पिंकी बनी ‘मुस्कान’ पर ‘सौरभ’ बनने से बचा अनुज, जहरीली कॉफी से हालत नाजुक
अखबार की कटिंग ने काटा बवाल
दरअसल ये एक अखबार की कटिंग थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। पूजा सिंघल नाम की एक महिला ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- धिक्कार है ऐसे पीएम पर, जो इन महिलाओं की सुरक्षा अभी तक नहीं कर रहा है!’ साथ में अखबार की कटिंग भी लगाई है। ये पोस्ट इतना वायरल हो गया है कि अलग-अलग यूजर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे शेयर कर दिया है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक के बाद एक कई लोगों ने इस पोस्ट को शेयर किया है। डॉ. विलास खरात से लेकर रोशनी यादव और विवेक कुशवाहा तक ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है। उनके इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट किए हैं। एक ने लिखा- धिक्कार है ऐसे कानून और संविधान पर जिसमे किसी को भी न्याय और सुरक्षा नहीं मिलती है . जय बीम, जय सरिया , जय मिटटी , जय बालू।
दूसरे ने लिखा- धिक्कार है ऐसे लोगों पर जो 6 साल पहले की खबर को आज का बता कर बस एक पेपर कटिंग शेयर कर रहा है। खैर, उसमें भी लिखा है कि पीएम ऑफिस ने जवाब मांगा है। ये तब की खबर है। राज्य सरकार, डीएम सब एक्टिव हुए थे। जांच और कार्रवाई हुई थी। तीसरे ने लिखा- कोई कुछ नहीं कर सकता मैडम , ये राम राज्य है ,,पिटती रहो ये नेता मौज करेंगे,,!! इसी तरह के कई और भी कमेंट आए हैं।
क्या है दावे का सच
जब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे का सच पता लगाने की कोशिश की गई तो पता चला कि ये खबर है तो सच्ची लेकिन मामला ताजा नहीं बल्कि पुराना है। जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय ने बिहार सरकार से रिपोर्ट भी मांगी थी।
यह भी पढ़ें: दो साल से बेटी संग कर रहा था पाप, उठाया ऐसा कदम पछताएगा बाप
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 hr agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
2 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
3 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
3 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
4 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
5 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
5 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
6 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
7 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines