भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। अब्दुल्ला का यह बयान कश्मीरी पंडितों को लेकर आया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान कश्मीरी पंडितों पर हुआ हमला दुर्भाग्यपूर्ण था लेकिन उन्होंने पंडितों को नहीं निकाला। फारूक ने आगे कहा कि उन्होंने पंडितों को गाड़ियां उपलब्ध कराईं और सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।
विधानसभा पर भी हमला हुआ
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पूर्व सीएम ने कहा कि क्या आपको पता है, इस घटना में मेरे कितने मंत्री, विधायक और वर्कर्स मारे गए? भारत का झंडा फहराने के लिए 1500 लोग मारे गए। उन्हें मस्जिद से निकलते ही गोली मार दी गई। उस समय विधानसभा पर भी हमला हुआ, जिसमें 40 लोग मारे गए और लोग सवाल करते रहे कि फारूक अब्दुल्ला कहां पर है?
तो मैं कभी इस्तीफा नहीं देता- फारूक अब्दुल्ला
पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जब कश्मीरी पंडितों पर नरसंहार हुआ तो मैंने तत्कालीन भारत सरकार से सेना की कुछ और कंपनियां भेजने को कहा था लेकिन सरकार ने इनकार कर दिया। अगर वे 15 कंपनियां भेजते तो यह स्थिति नहीं होती। पूर्व सीएम ने अपने इस्तीफे को लेकर भी बड़ा बयान दिया। अब्दुल्ला ने कहा कि अगर मुझे पता होता कि यह सब होने वाला है, तो मैं इस्तीफा कभी नहीं देता। मैं अगर उस घटना के लिए जिम्मेदार हूं तो मुझे फांसी पर लटका दो।
ये भी पढ़ेंः मोदी सरकार ने IMF बोर्ड से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को क्यों हटाया? सामने आई बड़ी वजह
पहलगाम हमले पर कही बड़ी बात
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने को लेकर पूछे गए सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार कहती रही अनुच्छेद 370 के कारण आतंकवाद है इसलिए उसे हटा दिया गया। मैं पूछता हूं क्या इससे आतंकवाद खत्म हो गया। पहलगाम हमले को लेकर भी पूर्व सीएम ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई बयान नहीं देता चाहता। प्रधानमंत्री और देश की सरकार तय करें कि इस हमले का बदला कैसे लेना है, पीड़ितों और उनके परिवारों को कैसे न्याय दिलाना है? सरकार को तय करना चाहिए कि इस स्थिति से कैसे निपटना है?
ये भी पढ़ेंः ‘पानी रोका तो परमाणु हथियारों से जवाब देंगे…’,पाकिस्तान के राजदूत की गीदड़भभकी
संबंधित खबरें
'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
52 mins agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 hr ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
1 hr ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
1 hr agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
3 hrs agoLIVE: विधायक राजा भैया को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines