आसिफ सुहाफ, जम्मू-कश्मीर
Jammu and Kashmir election results: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। इससे पहले सर्वों में यहां National Conference को बहुमत मिलता दिख रहा है। इसी बीच नतीजे आने से पहले सोमवार को जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर हमें जरूरत नहीं भी पड़ी तब भी हम (पीडीपी का) साथ लेंगे क्योंकि हमें इकट्ठे चलना है।
जम्मू-कश्मीर को किससे बचाना है?
फारूक अब्दुल्ला ने आगे विधानसभा चुनावों के सर्वों नतीजों में एनसी की सरकार बनने का अनुमान होने और परिणामों से पहले महबूबा मुफ्ती का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह बीजेपी से जम्मू-कश्मीर को बचाना है और इसके लिए हम सबको कोशिश करनी है।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में गेमचेंजर बन सकते हैं 5 विधायक! LG करते हैं नामित, जानें क्या कहता है नियम
क्या कांग्रेस और एनसी गठबंधन के साथ जाएगी PDP?
फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया को दिए बयान में आगे कहा की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती और एनसी एक साथ रियासत को बनाने की कोशिश करेंगे। बता दें इससे पहले श्रीनगर के लाल चौक विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी के उम्मीदवार जुहैव युसूफ मीर ने भी कांग्रेस और एनसी गठबंधन के साथ सरकार बनाने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए उनकी पार्टी हर संभव प्रयास करेगी।
मुस्लिमों को परेशान करती है ये पार्टी
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी मुस्लिमों को परेशान करती है। वे उनकी दुकानों, मकानों, मस्जिदों और स्कूलों पर बुलडोजर चलाते हैं। उनका कहना था कि विधानसभा चुनाव में एनसी को जो भी मत मिले हैं वे बीजेपी के खिलाफ हैं। बता दें जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कुल 90 सीट हैं, इनमें कश्मीर में 47 और जम्मू में कुल 43 विधानसभा सीट हैं।
बीजेपी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकती है NC
फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कशमीर में सरकार गठन से पहले विधायकों को मनोनीत करने के बीजेपी के कदम का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उनकी पार्टी इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। अब्दुल्ला ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हेरफेर करने का एक प्रयास है। जब उनके पास संख्या बल नहीं है तो भाजपा बहुमत का दावा कैसे कर सकती है।
संबंधित खबरें
राष्ट्रपति से विपक्षी नेताओं ने की मुलाकात, राहुल गांधी बोले- 'प्रेसिडेंट मुर्मू ने हमारी चिंता को माना'
9 mins agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
22 mins ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
1 hr agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
2 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
3 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
4 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
6 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
6 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
6 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines