हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किसानों का दिल्ली कूच कल, जाने MSP गारंटी अधिनियम समेत क्या हैं किसानों की 10 मांगें?

Farmers Protest: किसानों की मांग है कि सभी मसालों की खरीद के लिए राष्ट्रीय प्राधिकरण बनें। पिछले आंदोलनों में शहीद हुए किसान परिवारों को नौकरी मिले।

विज्ञापन
किसान प्रदर्शन फाइल फोटो

Farmers Protest: कल (13 फरवरी) को विभिन्न राज्यों के किसान दिल्ली कूच करेंगे। किसान लंबे समय से अलग-अलग आंदोलन कर चुके हैं। किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को अपना एक मांग पत्र जारी किया है। इस मांग पत्र के अनुसार कृषि वस्तुओं, दूध उत्पादों, फलों, सब्जियों और मांस आदि पर आयात शुल्क कम करने के लिए सरकार भत्ता बढ़ाए। मांग है कि किसानों और 58 वर्ष से अधिक आयु के कृषि मजदूरों के लिए पेंशन योजना लागू हो और प्रति किसान 10000 रुपये पेंशन दी जाए।

सभी फसलों के बीजों की गुणवत्ता में सुधार किया जाए

किसानों की मांग है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार के लिए सरकार खुद बीमा प्रीमियम का भुगतान करे। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2013 को लागू किया जाना चाहिए। किसानों की मांग है कि मनरेगा के तहत प्रति वर्ष 200 दिनों के लिए रोजगार उपलब्ध करवाए जाएं। कीटनाशक, बीज और उर्वरक अधिनियम में संशोधन करके कपास सहित सभी फसलों के बीजों की गुणवत्ता में सुधार किया जाए।

विज्ञापन

https://twitter.com/dksinghIND/status/1757042398629343244

किसानों की प्रमुख मांगें

  • फसलों की खरीद पर MSP गारंटी अधिनियम बनें
  • फसलों की कीमतें C2+50% फॉर्मूले के अनुसार तय हों
  • गत्ते का एफआरपी और एसएपी स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार तय हो
  • मसालों की खरीद के लिए राष्ट्रीय प्राधिकरण बनें
  • किसानों और मजदूरों के लिए पूर्ण ऋण माफी योजना लागू हो
  • लखीमपुर खीरी हत्या मामले में न्याय मिले
  • सभी किसान आंदोलनों के दौरान दर्ज मुकदमें रद्द हों
  • आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसान परिवारों को नौकरी और मुआवजा जल्द दिया जाए
  • दिल्ली में किसान मोर्चा के शहादत स्मारक के लिए जगह दी जाए।

ये भी पढे: कल किसानों का दिल्ली कूच, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक की यह एडवाइजरी

विज्ञापन

ये भी पढ़े: Kisan Andolan: पहले से कैसे अलग है किसान आंदोलन ? लोकसभा चुनाव में कैसे होगा असर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola