हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Farmers Protest: सरकार से मांगों पर सहमति बनने के बाद किसानों ने खत्म किया प्रदर्शन

विज्ञापन
किसान प्रदर्शन फाइल फोटो

नई दिल्ली: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों ने अपना विरोध प्रदर्शन मंगलवार को खत्म कर दिया। किसान नेताओं का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों पर सहमति जताई है। इसके बाद किसानों ने जश्न शुरू कर दिया। सूरजमुखी के बीज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे थे।

बंद रास्ते आज खुलेंगे

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा- हम अपना प्रदर्शन समाप्त कर रहे हैं। बंद रास्ते आज खुलेंगे। हम इसलिए विरोध कर रहे थे ताकि हमारी फसल एमएसपी पर खरीदी जाए। हम देशभर में एमएसपी के लिए लड़ते रहेंगे। हमारे नेताओं को भी जल्द रिहा किया जाएगा। साथ ही उन पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे।

टिकैत ने आगे कहा- हमने वो रेट मांगा था, जो भारत सरकार का है। अगर हमें एमएसपी गारंटी कानून के लिए बड़े आंदोलन की जरूरत पड़ेगी तो हम उसे लागू करेंगे। उन्होंने आगे कहा- हम किसी सरकार को झुकाने का काम नहीं करते, ये सरकार और किसानों के बीच एक समझौता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola