Farmers Protest: किसान संगठनों ने 6 मार्च को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। ऐसे में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों की पुलिस अलर्ट पर है। हाईवे पर बॉर्डर सील कर दिए गए हैं, यहां वाहनों की जांच की जा रही है। इसी बीच दिल्ली पुलिस को स्पेशल ब्रांच ने बड़ा इनपुट दिया है। स्पेशल ब्रांच के अनुसार किसान आसपास के बॉर्डरों से छोटी गाड़ियों में सामान्य यात्री बनकर दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। किसानों का नई दिल्ली में पहुंचकर प्रदर्शन करने की योजना है।
सीमावर्ती क्षेत्रों में कच्चे रास्तों से एंट्री
बता दें स्पेशल ब्रांच दिल्ली पुलिस की ही एक शाखा है, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने, किसी बड़ी वारदात या दंगाग्रस्त क्षेत्रों आदि पर रिपोर्ट तैयार करती है। ऐसे में किसानों के दिल्ली कूच पर स्पेशल ब्रांच ने स्थानीय पुलिस को यह अलर्ट जारी किया है कि किसान हाईवे के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में कच्चे रास्तों और संकरी सड़कों से प्रवेश कर सकते हैं। बॉर्डरों पर स्थित गांव और कॉलोनियों से होकर यह लोग छोटे वाहनों की मदद से दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं।
10 मार्च को देशभर में रेल रोको आंदोलन का ऐलान
अलर्ट के बाद दिल्ली के सिंघू बॉर्डर, भौपुरा बॉर्डर, अप्सरा ऑर्डर, टिकरी बॉर्डर समेत अन्य जगहों पर स्थानीय कॉलोनियों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार किसान संगठनों ने 6 मार्च को दिल्ली कूच और 10 मार्च को देशभर में रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है। बता दें कि पुलिस कार्रवाई में युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत के बाद बड़ी संख्या में किसान 13 फरवरी से शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर एकत्रित हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि किसान वापस नहीं लौटने वाला है। दिल्ली कूच का कार्यक्रम पहले की तरह जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें: कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उपेंद्र सिंह रावत का चुनाव लड़ने से इनकार
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
5 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
6 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
6 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
6 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
7 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
9 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
10 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
10 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
11 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines