Famous Hindu Queens of India: भारत का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है. शुरुआत में देश में रानी-राजाओं का राज हुआ करता था. उस दौर के कई बहादुर राजाओं की कहानियां सामने आती हैं. साथ ही कुछ ऐसी रानियां भी थीं, जिनकी समझदारी की चर्चाएं आज भी की जाती हैं. इन रानियों को किसी भी तरीके से राजाओं से कम नहीं आंका जा सकता है. वह पढ़ाई-लिखाई से लेकर युद्ध कौशल में भी काफी सफल रही हैं. ऐसी ही 5 रानियों के बारे में आज आपको बताएंगे जिनकी सूझ-बूझ के किस्से आज भी मशहूर हैं.
रानी लक्ष्मीबाई
रानी लक्ष्मीबाई अपने तेज दिमाग के लिए काफी मशहूर थीं. वह केवल रानी तक ही सीमित नहीं थीं, बल्कि उन्हें कई तरह के शास्त्रों का ज्ञान भी था. वह केवल महल तक सीमित नहीं थीं, ये हर कोई जानता है. वह घुड़सवारी, निशानेबाजी और तलवारबाजी जैसे युद्ध कौशल में भी महारथी थीं. आज भी महिलाएं उनको अपनी प्रेरणा मानती हैं.
ये भी पढ़ें: बहादुर शाह जफर कौन? शायर और बेटों का सिर कुर्बान करने वाले ‘शहंशाह’, जिन्हें विद्रोहियों ने चुना अपना नेता
रानी चेन्नम्मा
रानी चेनम्मा की तुलना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से की जाती है. दरअसल, दोनों ने ही जंग के मैदान में उतरकर अपने दुश्मन को नाक-चने चबाए थे. कित्तूर की रानी चेन्नम्मा को आज भी ब्रिटिश उपनिवेशवाद के विरुद्ध अपनी आवाज उठाने के लिए याद किया जाता है. वह एक पढ़ी-लिखी और साहसी रानी थीं.
अहिल्याबाई होल्कर
अहिल्याबाई होल्कर मालवा साम्राज्य की रानी थीं. वह आम रानियों की तरह नहीं थीं, उन्हें भी शास्त्रों और दर्शनशास्त्र का ज्ञान था. उनका जन्म 1725 में हुआ. अहिल्याबाई ने अर्थशास्त्र, राजनीति और साहित्य समेत कई सब्जेक्ट की शिक्षा ली थी.
महारानी ताराबाई
महारानी ताराबाई ने मराठा साम्राज्य में अपनी छाप छोड़ी है. उन्हें राजनीति और प्रशासन में अच्छी समझ थी, जो उनके पति की मौत के बाद बहुत काम आई. ताराबाई ने अपने पति की मृत्यु के बाद मराठा सेना को संभाला. उन्होंने मुगल साम्राज्य के खिलाफ बिगुल बजाया था.
ये भी पढ़ें: 5 वीर हिंदू रानियां जिनसे थर-थर कांपते थे मुगल और अंग्रेज, आज भी नाम लेते ही आता है जोश
संबंधित खबरें
NEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
1 hr agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 hr agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
1 hr agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
10 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
10 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
12 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
14 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
14 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
16 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines