हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Fact Check: जोमैटो की वर्दी पहन बाइक चलाती दिखी महिला, कंपनी के MD ने बताया वायरल वीडियो का सच

विज्ञापन
Zomato CEO Deepinder Goyal

Woman Biking In Zomato Uniform: सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सड़कों पर जोमैटो की यूनिफॉर्म पहन बिना हेलमेट के बाइक चला रही है। इस पर जोमैटो के प्रबंध निदेशक एवं CEO दीपिंदर गोयल का बयान आया है। उन्होंने कंपनी की तरफ से सफाई देते हुए कहा है कि कंपनी का उस महिला से कोई लेना-देना नहीं है। हम बिना हेलमेट बाइक चलाने को सपोर्ट नहीं करते। कंपनी का इंदौर में कोई मार्केटिंग हेड भी नहीं है। हो सकता है कि वह लड़की हमारे ब्रांड पर फ्री राइडिंग कर रही हो। महिला हमारी कंपनी से संबंधित नहीं है। न ही किसी और तरीके से जुड़ी हुई है।

<

>

इंदौर में मार्केटिंग हेड होने से इनकार

बता दें कि राजीव मेहता नामक शख्स ने अपने X हैंडलर पर वीडियो ट्वीट किया था। साथ लिखी पोस्ट में दावा भी किया गया कि जोमैटो के इंदौर मार्केटिंग हेड ने मॉडल हायर की। वह जोमैटो का खाली बैग पीठ पर लाद कर शहर में यामाहा बाइक चला रही है, लेकिन उसने हेलमेट नहीं पहना है। वहीं इस वीडियो को देखकर कंपनी के CEO गोयल ने कहा कि उनके पास कई महिला काम करती हैं। उन्हें अपनी महिला कर्मियों पर गर्व है। दूसरी ओर वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि वह जोमैटो की महिला कर्मी हो न हो, कंपनी को तो फ्री में पब्लिसिटी मिल ही गई। एक अन्य यूजर ने दिलचस्प कमेंट लिखा कि वह आपकी मार्केटिंग हेड बन जाए, बशर्ते वह इंटरव्यू क्लियर कर ले।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें