हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Exit Poll के आंकड़े कितने सटीक? 2014 और 2019 के नतीजों से समझें पूरा गणित

Exit Poll on Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने लगेंगे। मगर एग्जिट पोल को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। तो आइए जानते हैं एग्जिट पोल कितने सही साबित होते हैं?

विज्ञापन
Exit Poll

Exit Poll in Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव पांच साल में एक बार होते हैं। वहीं चुनाव के बाद केंद्र में किसकी सरकार बनेगी? ये जानने को सभी उत्सुक रहते हैं। 18वें लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण आज खत्म हो जाएगा। चुनाव आयोग की एडवाइजरी के मुताबिक 6:30 बजे के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए जाएंगे।

एग्जिट पोल आने के बाद स्थिति काफी हद तक साफ हो जाती है कि केंद्र में किस पार्टी की सरकार बन सकती है। हालांकि अंतिम नतीजे तो 4 जून को ही सामने आएंगे। मगर एग्जिट पोल के आंकड़े कितने सही होते हैं? इस सवाल को लेकर लोग अक्सर कन्फ्यूज रहते हैं। तो आइए जानते हैं कि पिछले दो आम चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजे कितने सटीक साबित हुए हैं?

2014 के एग्जिट पोल

Agency NDA INDI Alliance Others
NEWS24 TODAY’S CHANAKYA 340 70 133
TIMES NOW-ETG 249 148 146
ABP C-VOTER 274 97 165
INDIA TODAY AXIS 272 115 156

 

2014 के नतीजे

लोकसभा चुनाव 2014 की बात करें तो देश की 543 सीटों पर मतदान हुए थे। वहीं बहुमत लाने के लिए एक पार्टी को 272 सीटों की जरूरत थी। मगर बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए ने कुल 336 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस दौरान बीजेपी को 282 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए 59 सीटों पर जीती थी। इसमें कांग्रेस पार्टी को महज 44 सीटें मिली थीं।

2019 के एग्जिट पोल

Agency NDA INDI Alliance Others
NEWS24 TODAY’S CHANAKYA 350 ± 14 95 ± 9 97 ± 11
TIMES NOW-ETG 306 ± 3 132 ± 3 104 ± 3
ABP C-VOTER 277 130 135
INDIA TODAY AXIS 352 ± 13 93 ± 15 82 ± 13

 

2019 के नतीजे

2019 के लोकसभा परिणाम की बात करें तो 17वें आम चुनाव में भी 543 सीटों पर मतदान हुआ था। जिसमें बीजेपी को 303 सीटें मिली थीं । एनडीए ने कुल 353 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी को 52 सीटें मिली और यूपीए गठबंधन को 91 सीटों पर विजय प्राप्त हुई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें