CBI New Director: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रवीण सूद ने गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के नए निदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया। प्रवीण सूद कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने सुबोध कुमार जायसवाल की जगह सीबीआई के नए डायरेक्टर का पदभार संभाला। सुबोध कुमार का 25 मई को दो साल का कार्यकाल समाप्त हुआ।
प्रवीण सूद मार्च में तब सुर्खियों में आए थे, जब कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने उन पर राज्य में भाजपा सरकार की रक्षा करने का आरोप लगाया था। शिवकुमार ने पुलिस महानिदेशक की गिरफ्तारी की मांग की थी। आरोप लगाया था कि वे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं।
दिल्ली आईआईटी से पासआउट हैं सूद
आईपीएस प्रवीण सूद हिमाचल के रहने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली आईआईटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक और न्यूयॉर्क से पीपीएम में ग्रेजुएशन किया है। उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी क्रिकेटर मयंक अग्रवाल से हुई है। सूद ने अपने करीब 37 साल के लंबे कार्यकाल में कई अहम पदों पर काम किया है। उन्हें 2011 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक और 2002 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद सूद ने सीबीआई के अधिकारियों से बातचीत की।
कैसे होता है सीबीआई के डायरेक्टर का चयन
सीबीआई निदेशक का चयन दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री, सीजेआई और लोकसभा में विपक्ष के नेता की एक समिति द्वारा किया जाता है। कार्यकाल पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
44 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
2 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
3 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
4 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
6 hrs agoLIVE: कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के मार्च पर सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
8 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
8 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
16 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
17 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines