KIIT Student Suicide Case: ओडिशा में KIIT इंजीनियरिंग कॉलेज की बीटेक थर्ड ईयर की 20 वर्षीय छात्रा ने रविवार शाम (16 फरवरी) को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। छात्रा की पहचान नेपाल की रहने वाली प्रकृति लामसाल के रूप में हुई है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट जब्त कर लिए हैं। मृतक प्रकृति लामसाल KIIT से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक कर रही थी।
नेपाली छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया
वहीं, इस घटना के बाद कॉलेज कैम्पस में नेपाली छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद उनको जबरन हॉस्टल से बाहर निकाल दिया गया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि जब प्रकृति लामसाल ने अपने बैचमेट द्वारा उत्पीड़न की शिकायत यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल रिलेशन ऑफिस से की तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
पुलिस ने बैचमैट को हिरासत में लिया
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच से पता चलता है कि उसने आत्महत्या की है और उसके बैचमेट को घटना के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ की जा रही है और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। पुलिस की एक टीम ने छात्रावास का दौरा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए कैपिटल अस्पताल भेज दिया, जिसके बाद उसे परिवार को सौंप दिया जाएगा।
नेपाल के छात्रों को तुरंत हॉस्टल खाली करने का निर्देश
कॉलेज के रजिस्ट्रार ज्ञान रंजन मोहंती ने बताया कि मृतक कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (Kalinga Institute of Industrial Technology) की बीटेक थर्ड ईयर की छात्रा थी। उन्होंने दावा किया कि छात्रा ने तनावपूर्ण संबंधों के कारण यह कदम उठाया। साथ ही यूनिवर्सिटी ने एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि नेपाल के सभी अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। नेपाल के सभी छात्रों को 17 फरवरी को तुरंत हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया गया है। सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए परिसर में पुलिस तैनात की गई है।
KIIT ने क्या कहा?
केआईआईटी ने एक बयान में कहा कि बीटेक थर्ड ईयर में पढ़ने वाली नेपाल की एक छात्रा ने रविवार को हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि छात्रा केआईआईटी में ही पढ़ने वाले एक अन्य छात्र से प्रेम करती थी। केआईआईटी ने कहा कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पिनाक मिश्रा ने कहा कि हमने इन्फोसिटी थाने में एक छात्र के खिलाफ छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी छात्र पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट जब्त कर लिए हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
जांच में जुटी पुलिस
विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने लड़की के कमरे को सील कर दिया है और शव को उसके माता-पिता के आने तक शवगृह में रखवा दिया है। इस बीच, सोमवार को नेपाल के 500 से अधिक छात्रों को बसों में ले जाकर कटक रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया गया। कटक रेलवे स्टेशन पर एक छात्र ने बताया कि हमें हॉस्टल का कमरा खाली करने को कहा गया और रेलवे स्टेशन पर उतार दिया गया। हमें 28 फरवरी को परीक्षा देनी थी। KIIT ने अपने बयान में कहा कि इस घटना से नेपाल के छात्रों में तनाव पैदा हो गया है, जिसके कारण विश्वविद्यालय प्रशासन से चर्चा की गई। बातचीत के बाद छात्र अपने-अपने घर लौट गए हैं और परिसर में स्थिति सामान्य बनी हुई है। यूनिवर्सिटी ने कहा कि पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
1 hr ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
2 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
3 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
4 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
4 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
5 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
5 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines