श्रीनगर: सीमावर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर के पुलवामा इलाके के परिगाम में शनिवार दोपहर बाद सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि आतंकी गतिविधि की भनक लगते ही सुरक्षा बलों ने इलाके में तुरंत घेराबंदी करके सर्च अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान आतंकियों की तरफ से फायर खोल दिए गए, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने फायरिंग शुरू कर दी है। दोनों तरफ से गोलीबारी की सूचनाओं के बीच इलाके में 1-2 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, जिन्हें काबू किए जाने के लिए प्रयास जारी हैं। इसकी जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के जरिये दी है कि पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: चेन्नई-बेंगलुरु हाईवे पर दो बसों की भिड़ंत, 5 लोगों की मौत, 60 घायल
तीन दिन में इस तरह की यह तीसरी घटना
उधर बड़ी बात यह है कि कश्मीर घाटी में दिवाली की चहल-पहल के बीच बीते तीन दिन के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले गुरुवार अलसुबह शोपियां के कथोहलान इलाके में मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने टीआरएफ के एक आतंकी को ढेर किया था। मारे गए आतंकी की पहचान शोपियां के वेश्रो इलाके के रहने वाले मयस्सर अहमद डार के तौर पर हुई थी, जो सप्ताह पहले ही उग्रवादी संगठन टीआरएफ में शामिल हुआ था। मौका-ए-वारदात से गोला-बारूद भी बरामद किया गया था।
यह खबर जल्द ही अपडेट की जा रही है…
संबंधित खबरें
99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
4 mins agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
7 mins agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
13 mins agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
1 hr ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
1 hr agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
2 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
3 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
3 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने SC पर उठाए सवाल
4 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines