पंकज शर्मा, कठुआ
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के राजबाग थाना इलाके में आते जुथाना के अंबा नाला में 5 आतंकियों की सूचना के बाद मुठभेड़ जारी है। सेना ने बड़े पैमाने पर पूरे क्षेत्र में घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया था। एनकाउंटर में 3 जवानों के घायल हुए हैं। वहीं, 2 आतंकियों को सेना ने मार गिराया है। बता दें कि ये आतंकी उज्ज दरिया इलाके के सुफैन से होकर सीमा में घुसे थे। पिछले 4 दिन से बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया रहा है। सुरक्षा बलों की कोशिश है कि जल्द से जल्द इन आतंकियों को ढेर किया जाए। सेना को गुप्त सूचना मिली थी कि इस इलाके में संदिग्ध आतंकवादी देखे गए हैं।
हीरानगर सेक्टर में रविवार को हुई थी मुठभेड़
हालांकि आधिकारिक तौर पर सेना ने कोई बयान नहीं जारी किया है। सूत्रों के अनुसार घायल हुए जवानों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पूरे इलाके में जवानों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है, ताकि आतंकियों को भागने के लिए रास्ता न मिले। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ गुरुवार सुबह उस समय हुई, जब राजबाग के घाटी जुथाना इलाके में जखोले गांव के पास सेना को आतंकियों की मौजूदगी का पता लगा। इसके बाद सुरक्षाबलों ने अपना अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि यह इलाका रविवार को हीरानगर सेक्टर में हुई मुठभेड़ वाली जगह से 10 किलोमीटर दूर है।
इलाके में रुक-रुककर फायरिंग जारी
इलाके में रुक-रुककर फायरिंग जारी है। जंगली इलाके में ऑपरेशन की वजह से सेना को सतर्कता के साथ आगे बढ़ना पड़ रहा है। पुलिस के सीनियर अधिकारी भी इलाके में मौजूद हैं। ऑपरेशन में सेना की मदद पुलिस के अलावा दूसरी एजेंसियां भी कर रही हैं। सेना ने अभी यह भी पुष्टि नहीं की है कि जो आतंकी हीरानगर से भागे थे, ये वहीं हैं या नहीं। ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही इसकी जानकारी मिलेगी।
यह भी पढ़ें:‘100 चूहे खाकर…’, सौगात-ए-मोदी किट पर भड़के प्रकाश आंबेडकर, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
1 hr agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
2 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
3 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
3 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines