Elon Musk invited in Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक महापर्व की चर्चा हर तरफ सुनने को मिल रही है। विदेशी मीडिया में भी महाकुंभ जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। महाकुंभ में कई VIP मेहमानों को भी निमंत्रण मिला है। खबरों की मानें तो इस लिस्ट में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का नाम भी शामिल है। इसका खुलासा अमीश त्रिपाठी ने किया है।
महाकुंभ पर मस्क का रिएक्शन
दरअसल अमेरिका के टेक्सस में एलन मस्क ने भारतीय बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की। इस दौरान मशहूर लेखक अमीश त्रिपाठी और OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। दोनों ही हस्तियों ने मस्क के साथ मुलाकात का एक्सपीरिएंस शेयर किया है। वहीं अमीश त्रिपाठी ने दावा किया है कि एलन मस्क को महाकुंभ में आने का न्योता मिला है। साथ ही रितेश अग्रवाल का कहना है कि महाकुंभ को लेकर मस्क काफी रोमांचित नजर आ रहे थे।
यह भी पढ़ें- Maha Kumbh में Blinkit की एंट्री! कंबल, बेडशीट से लेकर दूध, दही, सब्जी तक; मिल रहा सबकुछ
अमीश त्रिपाठी ने किया ट्वीट
अमीश त्रिपाठी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए कहा कि मस्क से मुलाकात के दौरान हमने अध्यात्म, पर्यटन, मॉनिट्री पॉलिसी और इंजीनियरिंग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। एलन मस्क को महाकुंभ में आने का निमंत्रण मिला है। हमें उम्मीद है कि वो जरूर आएंगे।
रितेश अग्रवाल ने शेयर की फोटो
OYO के मालिक रितेश अग्रवाल ने कहा कि टेक्सस में हमें शाकाहारी खाना परोसा गया। वहीं वेजिटेरियन होने के नाते मुझे खाना बहुत पसंद आया। डिनर के बाद हमें तोहफे के रूप में SpaceX की चॉपस्टिक मिली है। रितेश ने इसकी तस्वीरें भी एक्स पर शेयर की हैं। रितेश की इस पोस्ट में एक ग्रुप फोटो भी मौजूद है, जिसमें रितेश और अमीश के अलावा फ्लिपकार्ट के मालिक कल्याण रमन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के डायरेक्टर आर्यमन बिड़ला भी मौजूद हैं।
मस्क ने क्या कहा?
रितेश अग्रवाल ने एलन मस्क के साथ बातचीत के बारे में भी बताया है। रितेश के अनुसार मस्क ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है और वहां ढेर सारी विविधताएं हैं। भारत और अमेरिका के बीच मजबूत साझेदारी एक अच्छा संकेत है। मैं भी चाहता हूं कि दोनों देशों के बीच ट्रेड बैरियर्स कम हो जाएं, जिससे अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिल सके।
यह भी पढ़ें- सांवली सूरत, खूबसूरत आंखें…महाकुंभ में वायरल हुई ‘मोनालिसा’; देखें वीडियो
संबंधित खबरें
'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
1 hr agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
1 hr agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
2 hrs ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
2 hrs agoCJP से टक्कर लेने आ गई 'लाल हिट जनता पार्टी', क्या है इस नए ग्रुप का मकसद?
2 hrs ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 hrs ago5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के लिए भारत को करना होगा और इंतजार, जानें वजह
4 hrs agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
5 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
5 hrs agoट्रेन में रील चलाने और शोर मचाने पर भारी जुर्माना, जब्त हो सकता है टिकट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines