हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

X ने भारत सरकार पर किया मुकदमा, कर्नाटक हाईकोर्ट में दायर की याचिका, निजता के उल्लघंन का लगाया आरोप

केंद्र सरकार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया है। सहयोग पोर्टल के खिलाफ कंपनी ने फिर कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटकटाया है। कंपनी ने क्या तर्क दिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
X ने हाईकोर्ट में भारत सरकार पर के खिलाफ याचिका दायर की।

एलन मस्क की कंपनी एक्स ने भारत सरकार पर मुकदमा किया है। न्याय के लिए कर्नाटक हाईकोर्ट में सरकार के आदेश के खिलाफ अपील की है। कंपनी ने आरोप लगाया है कि सरकार कंपनी की भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन कर रही है। कंपनी से ज्यादा और गैर जरुरी जानकारी मांगी जा रही है।
एक्स कंपनी का दावा है कि सरकार की मांगी जानकारी भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1) (a) और 21 का उल्लंघन करती है, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जीवन के अधिकार की बात करता है।

क्या है पूरा मामला?

केंद्र सरकार ने सहयोग नाम से पोर्टल लॉन्च किया है। इसके जरिए अधिकृत अधिकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कोई कंटेंट हटाने के लिए कंपनियों को आदेश दे सकते हैं। मामला कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंच गया। सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पोर्टल को वैध करार दिया था।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक हाईकोर्ट से X को लगा झटका, केंद्र सरकार द्वारा रोक के खिलाफ दाखिल याचिका हुई खारिज

विज्ञापन

केंद्र सरकार का मत है कि यह पोर्टल ऑनलाइन अवैध कंटेंट पर रोक लगाने और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को जवाबदेह बनाने के लिए है। इंटरनेट पर अफवाह और गलत जानकारी, फर्जी कंटेंट और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगेगी। वहीं कंपनी ने तर्क दिया है कि इस पोर्टल से निजता और फ्री स्पीच के अधिकार का उल्लघंन होगा। इसके लिए कंपनी ने हाईकोर्ट ने फिर याचिका दाखिल की है।

यह भी पढ़ें: Ullu-Hulchul ऐप समेत 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स क्यों हुए बैन? किन-किन वार्निंग्स को किया दरकिनार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola