Rahul Gandhi PC On Electoral Bond : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट है। सीबीआई और ईडी से दबाव डालकर भाजपा के लिए वसूली की जाती है।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड बेहद ही गंभीर मुद्दा है। मोदी ने इलेक्टोरल बॉन्ड का कॉन्सेप्ट रखा। ये दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट है। कंपनियों से हफ्ता लेने का तरीका है। कंपनियों से कॉन्ट्रैक्ट और शेयर लेने का तरीका है। इलेक्टोरल बॉन्ड के आंकड़े सामने आ गए हैं। पहले सीबीआई, ईडी और आईटी द्वारा कंपनियों पर केस लगाया जाता है और उसके बाद भाजपा को पैसा मिलता है।
यह भी पढ़ें : किसको कितना मिला चुनावी चंदा? EC की वेबसाइट पर सामने आई डिटेल
भाजपा के लिए वसूली करने में लगी हैं एजेंसियां
उन्होंने आगे कहा कि मोदी के दावे की हकीकत सामने आ गई है। देश की सारी एजेंसियों को भ्रष्टाचार करने में लगा दिया गया है। सीबीआई और ईडी जांच नहीं, बल्कि भाजपा के लिए वसूली करती हैं। हम ED, CBI, IT को कंट्रोल नहीं कर रहे हैं। राज्य सरकारों को गिराने में इन्हीं पैसों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : सपा ने जारी की तीसरी सूची, TMC के लिए छोड़ी बड़ी सीट, देखें पूरी List
एनसीपी-शिवसेना को पैसों से तोड़ा गया : कांग्रेस नेता
शिवसेना और एनसीपी को कैसे तोड़ा गया? इसे लेकर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें तोड़ने में इन्हीं पैसों का इस्तेमाल किया गया है। पैसा कहां से आया, ये मैंने बता दिया है। पूर्व सीएम अशोक चव्हाण और मिलिंद देवड़ा के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मिलिंद देवड़ा गए कोई बात नहीं। अशोक चव्हाण गए ठीक है। कांग्रेस नहीं टूटी है। पैसों से एनसीपी और शिवसेना को तोड़ा गया।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
28 mins ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
1 hr agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
2 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
2 hrs agoLIVE: PM ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा-‘आज देश के कोने-कोने में 5G'
5 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
6 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
13 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
14 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
14 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines