हरियाणा में वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस वार्ता होने के बाद चुनाव आयोग ने जवाब दिया है। अयोग ने बताया कि हरियाणा में मतदाता सूची के विरुद्ध जीरो अपील थी। 90 विधानसभा सीटों के खिलाफ हाईकोर्ट में वर्तमान में केवल 22 चुनाव याचिकाएं पेंडिंग पड़ी हैं। आयोग ने आरोपों पर बात करते हुए कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस के पोलिंग एजेंट मतदान केंद्रों पर क्या कर रहे थे? अगर मतदाता पहले ही मतदान कर चुका है या पोलिंग एजेंट को मतदाता की पहचान पर संदेह है, तो उन्हें आपत्ति जतानी चाहिए।
बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस वार्ता कर हरियाणा में वोट चोरी का आरोप लगाया। राहुल गांधी का दावा है कि पिछले लोकसभा चुनाव में हरियाणा में करीब 25 लाख वोट चोरी किए गए। राहुल गांधी के जवाब के बाद सूत्रों के माध्यम से चुनाव आयोग का पक्ष भी सामने आ गया।
यह भी पढ़ें: ‘वोट चोरी सेंट्रलाइज ऑपरेशन’, पढ़ें राहुल गांधी की H-Files की 5 बड़ी बातें
आयोग ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी ‘SIR’ का समर्थन कर रहे हैं, जो नागरिकता सत्यापन के साथ-साथ डुप्लिकेट, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं को हटाता है या वे इसका विरोध कर रहे हैं! आयोग ने कहा कि कई नामों से बचने के लिए संशोधन के दौरान आईएनसी के बीएलए द्वारा कोई दावा और आपत्ति क्यों नहीं उठाई गई? एक से अधिक नामों से बचने के लिए पुनरीक्षण के दौरान आईएनसी के बीएलए द्वारा कोई अपील क्यों नहीं दायर की गई?
यह भी पढ़ें: कभी सीमा, कभी स्वीटी, कभी सरस्वती… राहुल गांधी ने ब्राजीलियन मॉडल के नाम पर वोट चोरी पर किया खुलासा
हरियाणा में वोट चोरी के आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा कि कोई कह रहा है कि इन डुप्लिकेट लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया है। राहुल गांधी के लाए एक गवाह पर आयोग ने कहा कि आरजी को कैसे पता कि उन्होंने भाजपा को वोट दिया है? यह स्पष्ट है कि इन डुप्लिकेट मतदाताओं ने कांग्रेस को वोट दिया। आरजी ने यह कैसे अनुमान लगाया कि इन लोगों ने भाजपा को वोट दिया?
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
7 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
9 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
11 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
12 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
12 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines