EC issues notice to Rahul Gandhi on Panauti statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी ‘पनौती’ वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव आयोग के निशाने पर आ गए हैं। आयोग ने आज उन्हें नोटिस भेजकर भाजपा द्वारा दायर शिकायत में लगाए गए आरोपों पर जवाब दाखिल करने को कहा। राहुल गांधी को शनिवार शाम तक स्पष्टीकरण देने को कहा गया। भाजपा की शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी ने राजस्थान में अपने अभियान के दौरान अन्य अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और असत्यापित आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल एक वरिष्ठ नेता के लिए “अशोभनीय” है। अब भाजपा के इन्हीं शिकायतों के बाद केंद्रीय चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता से जवाब मांगा है।
केंद्रीय चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को जारी किया नोटिस
चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में कहा है, “यह आरोप लगाया गया है कि एक प्रधानमंत्री की तुलना ‘जेबकतरा’ (जेब काटने वाले) से करना और ‘पनौती’ शब्द का इस्तेमाल करना राष्ट्रीय राजनीतिक दल के एक बहुत वरिष्ठ नेता के लिए अशोभनीय है। इसके अलावा, छूट देने का आरोप भी लगाया गया है।” पिछले 9 वर्षों में 14,00,000 करोड़ रुपये का दावा भाजपा द्वारा किया गया है, क्योंकि तथ्यों पर आधारित नहीं है। इसके अलावा, वे कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन कर रहे हैं।”
राहुल गांधी ने क्या कहा है?
मंगलवार को, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के जालौर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “अच्छे भले हमारे लड़के वहां विश्व कप जीत जाते, पर पनौती हरवा दिया।”
ये भी पढ़ेंः ODI World Cup 2023: भारत की हार पर ममता बनर्जी के बयान से भड़क जाएगी बीजेपी? कहा-पापियों ने…
राहुल गांधी की टिप्पणी की भाजपा ने आलोचना की और इसे लेकर केंद्रीय चुनाव आयेग से शिकायत की। बीजेपी ने राहुल गांथी की टिप्पणियों को “शर्मनाक और अपमानजनक” बताया और माफी की मांग की।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
4 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
8 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
8 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
11 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
12 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
13 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
14 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
16 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
16 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines