Election Commission of India Fixes Rate for Candidates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही उम्मीदवारों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वे मैदान में अपना दमखम दिखाने उतर चुके हैं। इस बीच भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने 260 वस्तुओं की एक लिस्ट जारी की है। जिसमें उम्मीदवारों के लिए चुनाव अभियान से संबंधित नियम बनाए हैं। इसके तहत वस्तुओं पर होने वाला खर्चा फिक्स कर दिया गया है। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित दरों के आधार पर ही उम्मीदवारों के चुनाव खर्च की जांच की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, यदि कोई भी उम्मीदवार 40 लाख रुपये से अधिक खर्च करता हुआ पाया गया तो उसे जांच के दायरे में लिया जाएगा। उम्मीदवारों को फूड, चुनावी रैलियों, रोड शो और आतिशबाजी सहित वस्तुओं पर किए गए अपने खर्च का भी ऑडिट करना होगा। लिस्ट में सभी सामान के साथ ग्राफिक्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान, प्रिंटिंग, फोटोकॉपी सहित अन्य वस्तुओं और सर्विसेज को शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें: MP Assembly Election: मध्य प्रदेश की वो 5 सीटें, जहां नोटा ने बदले थे 2018 विधानसभा चुनाव में हार-जीत के समीकरण
चुनाव आयोग की ओर से तय की गईं दरों के अनुसार, सोन पपड़ी 225 रुपये, मिल्क केक 484 रुपये, बादाम बर्फी 460, सादा बर्फी 460, डोडा बर्फी 460, काजू कतली 869 रुपये और गुलाब जामुन का रेट 435 रुपये तय किया गया है। बंगाली मिठाई 470 रुपये, बंगाली मिठाई स्पेशल 495 रुपये और खाने के पैकेट के लिए 40 रुपये से ज्यादा खर्च नहीं किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election : इस सीट पर बीजेपी 1952 से अब तक कभी नहीं जीती, ‘मोदी मैजिक’ में भी नहीं खिला कमल
इसके साथ ही समोसा-कचौरी के लिए 10 रुपये, कटिंग चाय 5 रुपये, पोहा 12 रुपये, आलू बड़ा 10 रुपये, कॉफी 15 रुपये, थाली 80 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही पानी की बोतल 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये सहित कुछ अन्य वस्तुओं के लिए भी रेट निर्धारित की गई है। इसके तहत साधारण-छोटी माला 10 रुपये, विशेष माला 25 रुपये, बड़ी माला 700 रुपये बताया गया है। वहीं प्रचार के लिए वाहनों में 24 घंटे लाउडस्पीकर बजाने के लिए 2500 रुपये, ऑटो में साउंड सिस्टम के लिए 2,000 रुपये तय कर दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: MP Election: कांग्रेस की पहली सूची के लिए 190 उम्मीदवारों के नाम तय, कल जारी हो सकती है लिस्ट
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
4 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
4 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
8 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
9 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines