हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM मोदी-राहुल गांधी को नोटिस; चुनाव आयोग ने भाजपा-कांग्रेस पार्टी अध्यक्षों से मांगा जवाब

Election Commission Notice PM Modi Rahul Gandhi: राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है और भाजपा-कांग्रेस दोनों से जवाब मांगा है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों के द्वारा दिए जा रहे बयानों पर आपत्ति जताते हुए संज्ञान लिया गया है।

विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election 2024 Updates (File Photo)

Election Commission Notice to PM Modi Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय अध्यक्षों से जवाब मांगा गया है। चुनाव प्रचार के दौरान दिए जा रहे बयानों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया और नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांग लिया। दोनों पार्टी अध्यक्षों को 29 अप्रैल की सुबह 11 बजे जवाब दाखिल करना है। आरोप हैं कि दोनों नेता अपने भाषणों में धर्म, जाति, समुदायों और भाषा को लेकर बयानबाजी कर रह हैं। इससे देश में नफरत और हिंसा का माहौल बन सकता है। इसलिए एक शिकायत को गंभीरता से लेकर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है।

 

एक दूसरे के खिलाफ दोनों दलों ने दी शिकायतें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय चुनाव आयोग ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 के तहत राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कार्रवाई की है। PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिकायत दी थी, क्योंकि पार्टी उनके मंगलसूत्र वाले बयान से नाराज है। कांग्रेस के मेनिफेस्टो का गलत प्रचार करने से नाराज है।

विज्ञापन

वहीं राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिकायत की है, क्योंकि पार्टी राहुल गांधी द्वारा लगातार भाजपा पर उठाए जा रहे सवालों और दिए जा रहे बयानों से नाराज है। दोनों शिकायतों पर संज्ञान लेकर चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है, जबकि आचार संहिता लागू करते समय चुनाव आयोग ने शब्दों के सही इस्तेमाल की हिदायत दी थी।

 

चुनाव आयोग के नोटिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को शिकायत दी और देर से ही सही एक्शन हुआ। आज तक कभी मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी या नरसिम्हा राव को लेकर नोटिस नहीं दिया, लेकिन इस बार आयोग ने कार्रवाई की और नोटिस का जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola