मणिपुर की राजनीति में एक बार फिर तेजी से बदलने के संकेत मिल रहे है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने राज्य में स्थिर सरकार बनाने की कोशिशों को आगे बढ़ाने के लिए अपने सभी 37 विधायकों को 14 दिसंबर को नई दिल्ली बुलाया है. इस कदम को राज्य में लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक गतिरोध और राष्ट्रपति शासन की अवधि को खत्म करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि यह बैठक मणिपुर में सरकार गठन से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चाओं के लिए है.
मणिपुर विधानसभा में बीजेपी के पास 60 सदस्यीय सदन में 37 विधायक हैं, जिससे वह विधानसभा में मजबूत स्थिति रखती है, लेकिन किसी भी सरकार के गठन के लिए अन्य सहयोगियों की भी भूमिका अहम मानी जाती है.
यह भी पढ़ें: ‘मोदीजी हम साथ खड़े हैं, प्रदूषण पर एक्शन प्लान बनाएं’, राहुल गांधी ने संसद में उठाया एयर पॉल्यूशन का मामला
राज्य में राजनीतिक अस्थिरता की पृष्ठभूमि में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मणिपुर में मई 2023 से जातीय हिंसा और राजनीतिक संकट के चलते राष्ट्रपति शासन लागू है और पिछले साल फरवरी में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा सौंप दिया था. विधानसभा भी सस्पेंड ऐनिमेशन के तहत है और सरकार गठन की प्रक्रिया रुकी हुई थी.
दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ विधायकों की यह बैठक संभावित गठबंधन पर बातचीत, मुख्यमंत्री पद के दावों तथा नीतिगत एजेंडों पर चर्चाओं का मंच हो सकती है. राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाया जा रहा है कि बैठक के बाद मणिपुर में जल्द ही सरकार गठन की प्रक्रिया देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान देना पड़ा भारी: पद से हटाए गए IAS संतोष वर्मा, सख्त कार्रवाई के भी निर्देश
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
1 hr agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
3 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
4 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
4 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
5 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
5 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
7 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
7 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines