ED Raids: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को RJD नेता तेजस्वी यादव के घर ED की छापेमारी को लेकर अपना विरोध जताया। खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं पर ED-CBI का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या का कुटिल प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी इस तानाशाही का जवाब दें।
खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी ने पिछले 14 घंटे से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर पर ईडी को बैठा रखा है।खड़गे ने कहा कि उनकी गर्भवती पत्नी और बहनों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास पर छापा मारा था।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ED की टीम राजद नेता से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद रवाना हुई। टीम के रवाना होने के बाद खड़गे ने ट्वीट कर लिखा कि लालू यादव बुजुर्ग हैं, बीमार हैं, तब भी मोदी सरकार ने उनके प्रति मानवता नहीं दिखाई। अब पानी सिर के ऊपर चला गया है।
खड़गे ने कहा कि जब देश से भगोड़े करोड़ों लेकर भागे तब मोदी सरकार की एजेंसियां कहां थी? जब ‘परम मित्र’ की संपत्ति आसमान छूती है तो जांच क्यों नहीं होती? इस तानाशाही का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।
तेलंगाना CM की बेटी ने भी भाजपा पर बोला हमला
भारत राष्ट्र समिति (BRS) की MLC और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला किया और कहा कि देश में विपक्ष को बीजेपी की ओर से उत्पीड़ित और परेशान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के फरमान से अब तक 100 से अधिक सीबीआई छापे, 200 ईडी छापे, 500 से अधिक आयकर छापे और 500 से 600 लोगों से एनआईए के तहत पूछताछ की गई है। ये सभी या तो राजनेता हैं, हमारी पार्टी के सदस्य हैं, या व्यापारिक घराने हैं जो भाजपा की सदस्यता नहीं लेते हैं।
संबंधित खबरें
नीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
45 mins agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
1 hr agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 hr agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
1 hr ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
2 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
2 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
3 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
3 hrs agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
3 hrs ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines