ed raids in Mahadev betting app case: ईडी की ओर से महादेव सट्टेबाजी ऐप केस में कई शहरों में छापामारी की गई है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मुंबई और दिल्ली में कई सेलिब्रिटी मैनेजरों के ठिकानों पर दस्तक दी है। आरोप है कि इन लोगों ने ही महादेव ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर की शादी में परफॉर्मेंस के लिए बॉलीवुड सितारों से संपर्क किया था। जिसके बाद सितारों को काम सौंप भी दिया था। जिसके बाद से ये लोग मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत ईडी के रडार पर हैं। इसी साल फरवरी में चंद्राकर ने दुबई में शादी करवाई थी। जिस पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। पता लगा है कि इस विवाह समारोह में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी।
हवाला के जरिए ऑपरेट करते थे पूरा कारोबार
सूत्र बताते हैं कि ये सेलिब्रिटी मैनेजर हवाला के जरिए ऑपरेट करते थे। जो इवेंट कंपनियों से कैश लेते थे। आरोप है कि इसी पैसे का एक हिस्सा शादी में परफॉर्म करने के लिए सितारों और सिंगरों को दिया गया। ईडी को छापामारी के दौरान लगभग ढाई करोड़ रुपए कैश मिला है। सेलिब्रिटी मैनेजरों के बयान भी रिकॉर्ड किए गए है। सूत्रों से पता लगा है कि अधिकतर मैनेजरों ने कैश इवेंट कंपनियों के जरिए मिलने की बात स्वीकार कर ली है।
ईडी ने रैपिड ट्रैवल्स कंपनी के दफ्तरों पर भी छापामारी की है। आरोप है कि ये कंपनी सट्टेबाजी वेबसाइट का समर्थन करने वाली सेलिब्रिटीज के लिए टिकट संचालन का काम करती है। इसके अलावा महादेव ऐप प्रमोटर्स, फैमिली, सहयोगियों के यहां भी रिकॉर्ड देखा गया है।
छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
कथित घोटाले में ईडी की जांच भिलाई तक गई है। आरोपी चंद्राकर और उप्पल छत्तीसगढ़ के इसी शहर के मूल निवासी हैं। ये लोग महादेव बुक ऐप के मुख्य प्रमोटर का काम दुबई से ऑपरेट करते हैं। ये लोग ऑनलाइन ऐप के जरिए कैसीनो और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाते हैं।
जो भारत में गैरकानूनी है। ईडी की ओर से अभी तक लगभग 417 करोड़ रुपये की राशि जब्त की जा चुकी है। माना जा रहा है कि पूरा पैसा मनी लॉन्ड्रिंग का है। वहीं, ईडी और छत्तीसगढ़ पुलिस ने चंद्राकर और उप्पल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। भारत में महादेव ऐप बैन है, लेकिन दूसरे देशों में यह धड़ल्ले से चल रही है।
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
22 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
1 hr agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
4 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
5 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
6 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
9 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines