नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राउज एवेन्यू कोर्ट से सोनिया राहुल गांधी को मिली राहत के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. ईडी ने सत्र न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील की है. नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था.
हाईकोर्ट में दायर अपील में ED ने कहा है कि निचली अदालत के स्पेशल जज ने अभियोजन शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार करने का एकमात्र आधार यह बताया गया है कि PMLA के तहत Prosecution Complaint, किसी निजी व्यक्ति द्वारा दायर निजी शिकायत पर आधारित नहीं हो सकती. इसमें कोई FIR दर्ज नहीं हुई थी.
किसी निजी शिकायत (private complaint) पर सक्षम न्यायालय द्वारा लिया गया संज्ञान पुलिस द्वारा दर्ज की गई मात्र FIR की तुलना में कहीं अधिक उच्च स्तर पर होता है, क्योंकि पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद भी संज्ञान लिए जाने से इनकार किया जा सकता है.
निचली अदालत के जज यह समझने में असफल रहे कि PMLA के तहत की गई जांच और दायर की गई अभियोजन शिकायत, भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 120-B से संबंधित उन अनुसूचित अपराधों पर आधारित थी, जिन पर संबंधित मजिस्ट्रेट द्वारा पहले ही संज्ञान लिया जा चुका था, जिसे पहले हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी पुष्टि की थी.
जब हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने मजिस्ट्रेट के द्वारा लिए गए संज्ञान ने पुष्टि कर दिया हो तो स्पेशल जज ये नहीं कह सकते कि किसी निजी व्यक्ति द्वारा दायर की गई निजी शिकायत पर आधारित अनुसूचित अपराध का संज्ञान नहीं लिया जा सकता.
वहीं, ईडी ने अपनी चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे, सुनील भंडारी, यंग इंडियन और डॉटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड को नामजद किया था.
कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए थे केंद्र सरकार पर आरोप
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर ये आरोप लगाया था कि द्वेष में केस किए जा रहे हैं. उन्होंने नेशनल हेराल्ड को लेकर कहा था कि ये पेपर आज का नहीं है. 1938 में स्वतंत्रता सेनानियों ने इस पेपर की स्थापना की, जिसका उद्देश्य आजादी दिलाना था. खड़गे ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को परेशान करने के लिए केस डाले जा रहे हैं. खासकर गांधी फैमिली को सताने के लिए ही ये केस डाला गया है, नहीं तो इसमें कुछ नहीं है.
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
6 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
7 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
7 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
8 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
9 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
10 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
10 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
11 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
11 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines