Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में शनिवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 रही है। भूकंप का सेंटर अफगानिस्तान का हिंदुकुश रहा। इससे अफगानिस्तान के अलावा भारत, पाकिस्तान, तजाकिस्तान में भी धरती डोल उठी। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके रात 9:31 बजे महसूस हुए। इसका सेंटर अफगानिस्तान का हिंदूकुश रहा। इसकी लंबाई 70.77 किमी और गहराई 181 किमी थी। इसलिए भारत में जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-एनसीआर तक झटके लगे।
यह भी पढ़ें: Haryana Violence: कौन है जीशान मुश्ताक, जिसने पाकिस्तान से भड़का दी हरियाणा में हिंसा?
बंगाल की खाड़ी में भी आज आया भूकंप
इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस ने बताया कि सुबह लगभग 8:36 बजे झटके महसूस हुए थे। इसकी गहराई लगभग 129 किमी थी। इसके बाद शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे बंगाल की खाड़ी में भूकंप आया था। जिसकी लंबाई 91.60 किमी और गहराई 10 किमी थी।
बार-बार क्यों आता है भूकंप
दरअसल, अपनी पृथ्वी टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है। प्लेटों के नीचे तरल पदार्थ है, जिस पर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती है। कई बार ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं और ज्यादा दबाव पड़ने से टूटने भी लगती है। ऐसे में नीचे उत्पन्न हुई उर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती है और जब इससे डिस्टर्बेंस बनता है तो भूकंप आता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 mins agoCJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR
31 mins agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
1 hr agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
2 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
5 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
14 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines