Earthquake News: जम्मू और कश्मीर के कटरा और डोडा क्षेत्रों में बुधवार तड़के भूकंप के कुल तीन झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का पहला भूकंप 14 जून को सुबह 2.20 बजे महसूस किया गया था। भूकंप का केंद्र कटरा से 10 किमी और 81 किमी की गहराई में था।
दूसरे भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई और इसे सुबह 7 बजकर 56 मिनट पर महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने कहा कि भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई में था। तीसरे भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई और इसे सुबह 8.29 बजे महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, तीसरे भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ में 5 किमी की गहराई में था।
जम्मू और कश्मीर में 5.4 तीव्रता का आया था भूकंप
बता दें कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे दर्जनों इमारतों को नुकसान पहुंचा था और कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों और पड़ोसी देश पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। केंद्र शासित प्रदेश के कुछ हिस्सों में लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा कि क्षेत्र में दोपहर 1:33 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसका उपरिकेंद्र डोडा में था। कहा गया है कि भूकंप छह किलोमीटर की गहराई में आया था। अधिकारियों ने कहा कि डोडा जिले में दो बच्चों सहित पांच लोगों को मामूली चोटें आईं।
संबंधित खबरें
'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
35 mins ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
43 mins ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
1 hr agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
2 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के बाराखंभा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
5 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
12 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
13 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines