Earthquake in West Bengal And Assam of magnitude 3.6: पंजाब के बाद बुधवार को पश्चिम बंगाल और असम में भूकंप आया। बंगाल में जहां भूकंप की तीव्रता 3.6 रही, वहीं असम में 4.1 तीव्रता के झटके आए। अभी तक किसी जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है। लोगों को अलर्ट किया गया है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, बंगाल में सुबह 10:51 बजे धरती हिली। भूकंप का केंद्र अलीपुरद्वार था। इसकी गहराई 14 किमी मापी गई। वहीं, असम में भूकंप का केंद्र हैलाकांडी था। इसकी गहराई 38 किमी थी। भूकंप के झटके गुवाहाटी, त्रिपुरा और बांग्लादेश तक महसूस किए गए। एनसीएस भारत सरकार की एक नोडल एजेंसी है, जो 24/7 भूकंपीय गतिविधि पर नजर रखती है। इसके लिए 155 स्टेशनों का एक नेटवर्क बना रखा है।
पंजाब में आधी रात आया भूकंप
पंजाब के रूपनगर में मंगलवार-बुधवार की आधी रात 1 बजकर 13 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 3.2 रही। भूकंप की गहराई जमीन के नीचे 10 किमी थी। भूकंप के झटके हिमाचल में भी महसूस किए गए।
नेपाल में 157 की गई जान
नेपाल में शुक्रवार रात 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे भारी तबाही हुई। भूकंप के तेज झटकों के कारण जजरकोट और पड़ोसी रुकुम पश्चिम जिले में हजारों इमारतें ढह गईं या उनमें दरारें आ गईं। जिसमें 157 लोग मारे गए। भूकंप 2015 के बाद से सबसे घातक था जब नेपाल में दो भूकंपों में लगभग 9,000 लोग मारे गए थे।
जानिए क्यों आते हैं भूकंप?
एनसीएस के अनुसार, धरती के अंदर 7 प्लेट हैं। ये प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं। कई बार घूमने के दौरान प्लेट आपस में टकराती हैं। इस टर्म को फॉल्ट लाइन कहा जाता है। इस टकराव की वजह से इन प्लेटलेट्स के कोने मुड़ने लगते हैं। इसके अलावा अधिक दबाव के कारण यह प्लेटलेट्स टूटने भी लग जाती हैं। प्लेटलेट्स टूटने के काण पैदा हुई ऊर्जा बाहर निकलने लगती है। इस कारण से पैदा होने वाली तनाव से ही भूकंप आता है।
यह भी पढ़ें: CIA के पूर्व अफसर ने 24 विदेशी महिलाओं के साथ किया रेप, 500 अश्लील वीडियो बनाए
संबंधित खबरें
'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
1 hr agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
3 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
11 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
13 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
15 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
18 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
22 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines